Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

- Advertisement - Ads " alt="" />" alt="" />

इस बार राशि के अनुसार चुने रंग, गुडलक लाएगी होली

 रंगों का त्योहार होली की तैयारी शुरू हो चुकी है। होली को एक हफ्ता बचा है, जिस कारण बाजार में रंग-गुलाल और पिचकारियों से दुकानें सज गई हैं। ...


 रंगों का त्योहार होली की तैयारी शुरू हो चुकी है। होली को एक हफ्ता बचा है, जिस कारण बाजार में रंग-गुलाल और पिचकारियों से दुकानें सज गई हैं। इस बार कोरानों का प्रकोप कम होने से ग्राहकी अच्छी होने की उम्मीद भी दुकानदारों ने जताई है। वहीं इस बार कोरोना की पाबंदियां भी कम होने से उल्लास ज्यादा रहेगा। वहीं दूसरी ओर ज्योतिषों ने भी होली पर राशि के हिसाब से रंग का उपयोग करने की सलाह दी है। तो आप भी इस बार अपनी राशि के अनुसार रंग चुनें और होली को गुडलक बनाएं।
मेष और वृश्चिक
इन दोनों ही राशियों का स्वामी मंगल है और मंगल का रंग लाल माना जाता है। इसलिए इन दोनों ही राशि वालों को होली के दिन लाल रंग, गुलाबी या इससे मिलते-जुलते रंगों और गुलाल से होली खेलनी चाहिए।
वृषभ और तुला
वृषभ और तुला राशि का स्वामी शुक्र है। शुक्र का रंग सफेद और गुलाबी बताया गया है। वैसे तो होली पर सफेद रंग से होली खेलना संभव नहीं है, इसलिए आप सिल्वर रंग का इस्तेमाल कर सकते हैं। साथ ही गुलाबी रंग से भी होली खेल सकते हैं।
कन्या और मिथुन
कन्या और मिथुन राशि के स्वामी बुध हैं और बुध का रंग हरा माना जाता है। हरे रंग का प्रयोग इन दोनों राशि के लोगों के जीवन में सुख शांति लाने वाला साबित होगा। हरे रंग के अलावा इन दोनों राशि के लोग पीले, नारंगी और हल्के गुलाबी रंग से भी होली खेल सकते हैं।
मकर और कुंभ
मकर और कुंभ राशि के स्वामी शनिदेव हैं और शनिदेव का रंग काला या नीला माना जाता है। ऐसे लोगों के लिए सबसे ज्यादा शुभ तो नीला रंग है। काले रंग से भी होली खेलना संभव नहीं है। ऐसे में आप नीला रंग के अलावा हरे और फिरोजी रंग का इस्तेमाल भी कर सकते हैं।
धनु और मीन
इन दोनों राशियों के स्वामी गुरू बृहस्पति हैं और बृहस्पति का रंग पीला माना जाता है। ऐसे में इन राशि के लोगों के लिए सबसे लकी रंग पीला साबित हो सकता है। इसके अलावा आप नारंगी रंग का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
कर्क और सिंह
इस राशि के स्वामी चंद्रमा हैं। ऐसे लोगों को सफेद रंग से होली खेलनी चाहिए। हालांकि सफेद रंग से होली खेलना संभव नहीं है। ऐसे में ये लोग किसी भी रंग को लेकर उसमें थोड़ा सा दही या दूध मिक्स कर लें उसके बाद होली खेलें। वहीं राशि की बात करें तो सिंह राशि के स्वामी सूर्यदेव हैं। ऐसे लोग नारंगी, लाल और पीले रंग से होली खेल सकते हैं।

No comments