Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE
Thursday, April 17

Pages

Classic Header

Top Ad

ब्रेकिंग :

Breaking News

- Advertisement - Ads " alt="" />" alt="" />

प्रदेश सरकार के ढुलमुल रवैए के कारण प्रदेश में लगातार छेड़छाड़ की घटनाएं घटित हो रही है : शालिनी राजपूत

कांकेर में काॅलेज की छात्रा के साथ छेड़छाड़ की घटना निंदनीय aber news रायपुर। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष शालिनी राजपूत ...


कांकेर में काॅलेज की छात्रा के साथ छेड़छाड़ की घटना निंदनीय

aber news रायपुर। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष शालिनी राजपूत ने पी.जी. कॉलेज कांकेर के प्रोफेसर नरेंद्र कुमार  के द्वारा एलएलबी की छात्रा को अपने घर बुलाकर छेड़छाड़ की घटना पर कड़ी निंदा व्यक्त की है। इस प्रकार की घटनाएं कालेज में छात्राओं के साथ लगातार घटित हो रही है। उन्होंने कहा कि घटना की शिकायत करने के बाद भी पुलिस व प्रशासन द्वारा दोषी व्यक्ति पर किसी प्रकार की कोई बड़ी कार्यवाही नहीं किया जा रहा है। प्रदेश सरकार की असंवेदनशील रवैए और पुलिस प्रशासन की नाकामी के कारण भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष शालिनी राजपूत ने पूर्व विधायक सुमित्रा मारकोले, पार्षद विजय लक्ष्मी कौशिक के साथ कांकेर कलेक्टर को विधिक की मांग की है। 

भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष शालिनी राजपूत ने कहा कि प्रदेश में लगातार हो रही घटना पर प्रशासन की साफ लापरवाही दिख रही है जिसकी वजह से इस तरह की घटना घटित हो रही है। शासन और प्रशासन की ठोस कदम ना उठाने के कारण छेड़छाड़ एवं अन्य अपराधिक मामले प्रदेश में लगातार बढ़ रही हैं। उन्होंने कहा कि काॅलेज में इस तरह की घटनाएं हो रही है कुछ दबाव के कारण शांत हो जाती हैं। जिसका फायदा दोषियों के के द्वारा लगातार उठाया जा रहा है। इस प्रकार की घटना से कॉलेज के साथ पूरी शहर की भी छवि धूमिल हो रही है। भाजपा महिला मोर्चा ने इस घटना की उचित जांच करने की मांग करते हुए दोषी व्यक्तियों पर कड़ी से कड़ी कार्यवाही की मांग है।

No comments

सर्वाधिक निवेश वाले टॉप-10 राज्यों में छत्तीसगढ़ शामिल

छत्तीसगढ़ में 4 नए स्मार्ट औद्योगिक पार्क स्थापित होंगे: मुख्...

अबूझ नहीं रहेगा अबूझमाड़, नक्सलवाद के खात्मे के बाद बस्तर मे...

बिहान योजना की बदौलत गांव की महिलाएं बन रही हैं उद्यमिता की ...

वनवासी मजदूर भाई-बहनों की सभी समस्याओं का समाधान किया जाएगा ...

जेनेटिक काउंसलिंग में समुदाय का सहयोग लिया जाए : राज्यपाल श्...

छत्तीसगढ़ के कोंडागांव-नारायणपुर सीमा पर हुए मुठभेड़ में दो ...

सुरुचि ने स्वर्ण, मनु भाकर ने रजत और सौरभ ने जीता कांस्य पदक

सार्वजनिक शौचालय स्वच्छ और सर्वसुविधायुक्त होंगे, मरम्मत व ...

छत्तीसगढ़ की पीडीएस व्यवस्था पूरे देश में सर्वश्रेष्ठ: मुख्य...