Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

- Advertisement - Ads " alt="" />" alt="" />

रणवीर सिंह की जयेशभाई जोरदार का ट्रेलर रिलीज, गुजराती अंदाज में गुदगुदाएंगे

  मुंबई। अपने हर किरदार से दर्शकों के दिलो-दिमाग में अलग छवि बनाने वाले रणवीर सिंह की बहुप्रतीक्षित फिल्म जयेशभाई जोरदार का ट्रेलर आज रिलीज ...

 


मुंबई। अपने हर किरदार से दर्शकों के दिलो-दिमाग में अलग छवि बनाने वाले रणवीर सिंह की बहुप्रतीक्षित फिल्म जयेशभाई जोरदार का ट्रेलर आज रिलीज हो गया है। इस फिल्म में वह अपनी धाकड़ छवि से कुछ अलग नजर आ रहे हैं। इस फिल्म में रणवीर सिंह ने एक गुजराती शख्स की भूमिका निभाई है। वहीं बोमन ईरानी रणवीर सिंह के पिता के किरदार में हैं, जो कि गांव के सरपंच बने हैं। ट्रेलर की शुरुआत एक बच्ची की गुहार से होती है। वह कहती है कि स्कूल के सामने लड़के शराब पीकर लड़कियों को परेशान करते हैं...तो आप शराब बंद कर दो। इस पर बोमन ईरानी का जवाब आपको सिर पकडऩे पर मजबूर कर देगा। जयेशभाई जोरदार के जरिए रणवीर सिंह एक बार फिर कॉमेडी के जरिए फैंस को गुदगुदाने जा रहे हैं। फिल्म में रणवीर सिंह के अपोजिट शालिनी पांडे नजर आ रही हैं। रणवीर सिंह ने इस फिल्म से जुड़ा एक पोस्टर शेयर किया था। जिसमें रणवीर के हाथ में एक अजन्मा बच्चा दिखाई दे रहा था। अब धांसू ट्रेलर देखने के बाद तो फैंस में फिल्म को लेकर उत्सुकता बढ़ गई है।

No comments