Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE
Saturday, April 26

Pages

Classic Header

Top Ad

ब्रेकिंग :

Breaking News

- Advertisement - Ads " alt="" />" alt="" />

मकान में लगी आग, जिंदा जल गई वृद्ध महिला

 रायपुर। रायपुर में मंगलवार देर रात एक एक मकान में आग लगने से एक वृद्ध महिला की जिंदा जलकर मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस और फायरकर्मियों ...


 रायपुर। रायपुर में मंगलवार देर रात एक एक मकान में आग लगने से एक वृद्ध महिला की जिंदा जलकर मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस और फायरकर्मियों ने मकान का दरवाजा तोड़कर आग पर काबू पाया। हालांकि तब तक महिला दम तोड़ चुकी थी। हादसा अशोका रत्न सोसायटी के सामने खमारडीह थाना क्षेत्र में हुआ है। हालांकि अभी तक आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। जानकारी के मुताबिक, वीआईपी रोड स्थित अशोका रत्नसोसायटी के सामने स्थित मकान में देर रात करीब 12.30 बजे आग लग गई। मकान से धुआं निकलते देख किसी ने पुलिस को कॉल किया। इसके बाद खमारडीह थाना पुलिस के साथ ही तेलीबांधा थाना पुलिस और फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंच गई। हालांकि तब तक आग बढ़ चुकी थी। इस पर फायरकर्मियों ने मकान का दरवाजा तोड़ दिया और आग पर काबू पाया।
किचन में पड़ा था महिला का शव

अंदर घुसे तो सारा सामान जल चुका था और किचन में एक वृद्ध महिला का शव पड़ा था। उसकी शिनाख्त नीलम घोष (70) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि नीलम इस बी-125 मकान में करीब 15 सालों से अकेले रहती थी। वह अक्सर देर रात स्ट्रीट डॉग और मवेशियों को खाना खिलाती थी। स्थानीय लोगों के मुताबिक मृतक महिला काफी पढ़ी-लिखी थी, लेकिन मानसिक बीमार जैसी रहती थी।

No comments

किशोर न्याय तथा लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण कानूनों ...

गंभीरता और सक्रियता से काम करें अधिकारी, कोताही बर्दाश्त नही...

छत्तीसगढ़ सरकार ने शसकीय सेवाओं की समयबद्ध डिलीवरी के लिए किय...

सुशासन तिहार में प्राप्त आवेदनों का सर्वोच्च प्राथमिकता से क...

आईटी सेक्टर में अपनी विशेष पहचान स्थापित करेगा मध्य प्रदेश :...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर के पंडरी में...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से सांसद मनोज तिवारी ने की सौजन्य...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय श्री हरि अखंड संकीर्तन नाम यज्ञ मे...

छत्तीसगढ़ निःशक्तजन वित्त एवं विकास निगम अब छत्तीसगढ़ दिव्या...

असंग कबीर आश्रम सोनपैरी में योग आयोग स्थापना दिवस सम्पन्न