Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

- Advertisement - Ads " alt="" />" alt="" />

साइक्लोन असानी :बंगाल और ओडिशा के समुद्री इलाकों में 125 किमी की रफ्तार से हवाएं चलेंगी, तेज बारिश भी होगी

  भुवनेश्वर/कोलकाता। साल का पहला चक्रवाती तूफान असानी ने पश्चिम बंगाल और ओडिशा के तटवर्तीय क्षेत्रों में अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। वि...

 


भुवनेश्वर/कोलकाता। साल का पहला चक्रवाती तूफान असानी ने पश्चिम बंगाल और ओडिशा के तटवर्तीय क्षेत्रों में अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। विशाखापट्टनम में असानी के असर के चलते समुद्र में ऊंची लहरें उठ रही है। वहीं ओडिशा की राजधानी में भी बारिश हो रही है। मौसम विभाग के मुताबिक, बंगाल और ओडिशा के समुद्री इलाकों में 90 से 125 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तूफानी हवाएं चल सकती हैं। इस दौरान कई जगहों पर बारिश भी होगी। तूफान का असर बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़ में भी रहेगा। 11 से 13 मई तक यहां बारिश होगी, साथ ही तेज हवाएं भी चलेंगी। मौसम विज्ञान केंद्र भुवनेश्वर ने बताया कि चक्रवाती तूफान आसनी पिछले 6 घंटे के दौरान पश्चिम उत्तर-पश्चिम दिशा में 12 किमी प्रति घंटे की गति से आगे बढ़ा। यह फिलहाल पुरी के करीब 590 किलोमीटर दक्षिण-पश्चिम और गोपालपुर, ओडिशा से लगभग 510 किमी दक्षिण-पश्चिम में है।
24 घंटे में कमजोर पड़ेगा असानी
असानी चक्रवात 10 मई की रात तक उत्तर पश्चिम दिशा में बढऩा जारी रखेगा। इसके बाद, यह उत्तर-पूर्व दिशा में ओडिशा तट से उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी की ओर मुड़ेगा। अगले 24 घंटे में इसके कमजोर पडऩे की आशंका है।

No comments