Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

- Advertisement - Ads " alt="" />" alt="" />

गुरु खुशवंत साहेब के सानिध्य व मार्गदर्शन में एक दिवसीय सतनाम ज्योति प्रज्वलित एवं गुरु दर्शन 23 मई को मुडगांव में होगा आयोजित

कार्यक्रम में गुरु खुशवंत साहेब होगें शामिल रायपुर। अखिल भारतीय सतनाम सेना के प्रदेश मिडिया प्रभारी बादल भारद्वाज ने बताया कि समस्त सतनामी स...


कार्यक्रम में गुरु खुशवंत साहेब होगें शामिल

रायपुर। अखिल भारतीय सतनाम सेना के प्रदेश मिडिया प्रभारी बादल भारद्वाज ने बताया कि समस्त सतनामी समाज ब्लाक बागबहरा एवं अखिल भारतीय सतनाम सेना जिला महासमुंद के तत्वावधान में अखिल भारतीय सतनाम सेना प्रदेश अध्यक्ष एवं राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष गुरु खुशवंत साहेब के सानिध्य व मार्गदर्शन में एक दिवसीय सतनाम ज्योति प्रज्वलित एवं गुरुदर्शन 23 मई दिन सोमवार 2022 को सतनाम चौक ग्राम मुडगांव ब्लाक बागबहरा जिला महासमुंद (छ.ग.) में आयोजित होगा। कार्यक्रम में गुरु खुशवंत साहेब शामिल होगें।
जारी कार्यक्रम के अनुसार - संध्या 04 बजे धर्मगुरू,गुरू खुशवंत साहेब का आगमन बागबहरा में होगा बाईक रैली प्रारभ होगा, संध्या 05 बजे बाइक रैली, अखाड़ा दल, सतनाम सेना के साथ गुरूजी का अगमन मुडगांव मे होगा, संध्या 05:30 बजे धर्मगुरू,गुरू खुशवंत साहेब जी के हाथो दीप प्रज्वलित होगा, संध्या 06 बजे गुरूजी का गुरूवाणी,एवं सभी अतिथियों का उदबोधन प्रारंभ होगा, संध्या 07 बजे गुरू प्रसादी भोजन भंडारा शुभारंभ होगा। रात्रि 09 बजे सतनाम भजन सांस्कृतिक कार्यक्रम-उषा बारले का कार्यक्रम प्रारंभ होगा।

कार्यक्रम में सर्व श्री समस्त राजमहत, जिलामहत, ब्लाकमहत, सेक्टरमहंत, अठगवामहंत, भण्डारी, साटीदार, सतनाम अध्यात्मिक शक्ति परिवार के सात्विक परिवार, अखिल भारतीय सतनाम सेना के समस्त राष्ट्रीय पदाधिकारी, प्रदेश पदाधिकारी, जिला पदाधिकारी, ब्लाक पदाधिकारी, सेक्टर पदाधिकारी, ग्राम पदाधिकारी, समस्त साधु,संत, पंडित,कढियार, चौकहार, साहित्यकार, लेखक, कवि, रचनाकार, पत्रकार, मीडिया वाले, गायक, कलाकार, पंथीदल, आखाडा दल, विभिन्न सगठनों के पदाधिकारीण, अधिकारी, कर्मचारीगण, किसान, व्यपारीगण विधायक, सांसदगण, समस्त गुरू सिपाहीगण, समस्त समाज प्रमुखगण आप सभी संतसमाज एवं समस्त मानव समाज सादर आमंत्रित है।

No comments