Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

- Advertisement - Ads " alt="" />" alt="" />

महाराष्ट्र में महाविकास अघाड़ी की उम्मीदों पर फिरा पानी, हार से संजय राऊत भड़के

  मुंबई। महाराष्ट्र में राज्यसभा की छह सीटों के लिए गहमागहमी के बीच मतदान हुआ। मतगणना को लेकर देर रात तक ड्रामा चला और शनिवार तड़के घोषित नत...

 


मुंबई। महाराष्ट्र में राज्यसभा की छह सीटों के लिए गहमागहमी के बीच मतदान हुआ। मतगणना को लेकर देर रात तक ड्रामा चला और शनिवार तड़के घोषित नतीजों में सत्तारूढ़ एमवीए गठबंधन और मुख्य विपक्षी दल भाजपा को बराबर सीटों पर जीत मिली। राज्यसभा चुनाव 2022 में महाराष्ट्र में सत्तारूढ़ महाविकास अघाड़ी सरकार को झटका लगा है। वह छह में से चार सीटों पर जीत की उम्मीदें संजोए बैठी थी, लेकिन उसे भाजपा के बराबर ही यानी 3-3 सीटों पर ही जीत हासिल हुई। इससे शिवसेना नेता संजय राउत भड़क गए। उन्होंने चुनाव आयोग पर पक्षपात करने का आरोप लगाया है। गठबंधन में शामिल तीनों दल यानी कांग्रेस, शिवसेना व राकांपा को एक-एक सीट पर जीत मिली। चौथी सीट के उसने राकांपा के संजय पवार को मैदान में उतारा था, लेकिन वे हार गए। इससे गठबंधन सरकार को झटका लगा है।
महाराष्ट्र से ये छह प्रत्याशी जीते
राज्यसभा के लिए महाराष्ट्र से शिवसेना के संजय राउत एक बार फिर उच्च सदन के लिए चुने गए हैं। राकांपा से प्रफुल्ल पटेल व कांग्रेस से इमरान प्रतापगढ़ी विजयी रहे। वहीं, भाजपा की ओर से केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल के अलावा अनिल बोंडे और धनंजय महाडिक चुनाव जीते हैं। पूर्व सीएम व भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस ने देर रात तक चले ड्रामे के बाद तीन सीटों पर जीत का दावा किया।

No comments