Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

- Advertisement - Ads " alt="" />" alt="" />

सहारनपुर हिंसा के पीछे काले कपड़े-नीली टोपी

  सहारनपुर। उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में जुमे की नमाज के बाद हुई हिंसा के पीछे कुछ बाहरी लोग हो सकते हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि शुक्रव...

 


सहारनपुर। उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में जुमे की नमाज के बाद हुई हिंसा के पीछे कुछ बाहरी लोग हो सकते हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि शुक्रवार को जामा मस्जिद के बाहर कुछ ऐसे लोग दिखाई दिए थे, जो यहां पहले कभी नजर नहीं आए थे। इन लोगों ने काला कुर्ता-पैजामा और नीली टोपी पहनी हुई थी। ये लोग कोल्ड ड्रिंक में मिलाकर शराब पी रहे थे और मस्जिद से भीड़ के बाहर निकलते ही भड़काऊ नारे लगाने लगे। उसके बाद ही हिंसा भड़की। नाम न छापने की शर्त पर एक दुकानदार ने बताया कि गुरुवार को ही हम लोगों को अंदाजा हो गया था कि मुस्लिम समुदाय के लोगों की तरफ से कुछ बड़ी प्लानिंग चल रही है।
48 आरोपी गिरफ्तार, हथियार भी मिले
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक उपद्रवी पूरी तैयारी के साथ जामा मस्जिद पहुंचे थे। नमाज खत्म होने के बाद उन्होंने सड़कों पर हंगामा करना शुरू कर दिया। पुलिस ने पहले तो उन्हें समझाने की कोशिश की, लेकिन वे जब शांत नहीं हुए तो बल प्रयोग किया गया। पुलिस ने हंगामा करने वाले 48 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें से कुछ के पास से चाकू और अन्य हथियार मिले हैं।

No comments