Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

- Advertisement - Ads " alt="" />" alt="" />

कुल्लू में खाई में गिरी बस, 12 लोगों की मौत, तीन घायल

सैंज/कुल्लू। कुल्लू जिले के शैंशर में एक निजी बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई है। हादसे में 12 लोगों की मौत हो गई है। तीन लोग घायल भी हुए हैं। बस खा...


सैंज/कुल्लू। कुल्लू जिले के शैंशर में एक निजी बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई है। हादसे में 12 लोगों की मौत हो गई है। तीन लोग घायल भी हुए हैं। बस खाई में गिरने से यह दर्दनाक हादसा हुआ है। हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले में बड़ा सड़क हादसा हुआ है। हादसे में अब तक 12 लोगों की मौत हो गई है। चार लोग घायल हुए हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। आसपास के लोगों के साथ मिलकर बचाव अभियान चलाया है। मौत का आंकड़ा बढ़ सकता है। क्योंकि 5 से 6 और शव बस के नीचे फंसे हुए हैं। तहसीलदार सैंज हीरालाल ने बताया कि राहत कार्य का काम जारी है। जानकारी के अनुसार, कुल्लू जिले के सैंज के शैंशर में एक निजी बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई है। बस जांगला गांव से करीब 200 मीटर दूर सड़क से नीचे खाई में गिर गई। हादसे में अभी तक 12 लोगों के शव खाई से निकाले जा चुके हैं। मृतकों में एक छात्रा भी शामिल है। वहीं चार लोग घायल हुए हैं। घायलों में बस के चालक और परिचालक के अलावा एक यात्री शामिल है।  बताया जा रहा है कि शव बस के अंदर फंसे हुए हैं। जिन्हें निकालने की कोशिश की जा रही है। इसके बाद ही मृतकों का सही आंकड़ा सामने आएगा। हादसा सोमवार की सुबह करीब 8:45 बजे हुआ। बस शैंशर से औट जा रही थी। बस में कुल 15 से अधिक लोग सवार थे। उपायुक्त कुल्लू आशुतोष गर्ग ने बताया कि बस हादसे में 12 लोगों की मौत हुई है। तीन लोग घायल हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल बचाव अभियान चलाया जा रहा है। वहीं, मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने बस हादसे पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि पूरा प्रशासन मौके पर है और राहत व बचाव कार्य में लगा है।

No comments