Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

- Advertisement - Ads " alt="" />" alt="" />

कांग्रेस और भाजपा तो भाई भाई कैसे प्रदेश की जनता के सामने आंदोलन खड़ा कर पाएंगे:कोमल हुपेंडी

रायपुर । आम आदमी पार्टी ने आज फिर हमलावर रुख अपनाते हुए,प्रदेश पार्टी अध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस की भूपेश सरकार के प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष म...



रायपुर । आम आदमी पार्टी ने आज फिर हमलावर रुख अपनाते हुए,प्रदेश पार्टी अध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस की भूपेश सरकार के
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने तंज कसा कि भाजपा पिछले साढ़े तीन साल में कांग्रेस सरकार के खिलाफ एक आंदोलन खड़ा नहीं कर पाई ये बहुत ही अचंभित करने वाली बात है। भाजपा और कांग्रेस की पूरी कलाई और पोल खुल चुकी है। जनता ने भी भाजपा के कथित पोल खोलो अभियान को हास्यास्पद करार दिया है।  

 प्रदेश संगठन मंत्री,भानू चंद्रा, ने कहा कि भाजपा को पहले प्रदेश में 15सालों का हिसाब जनता को देना चाहिए और फिर मोदी सरकार के आठ सालों का हिसाब भी जनता को देना चाहिए।भाजपा को पता चल जायेगा कि डबल इंजिन की सरकार क्यों बदली गई यदि सुशासन होता तो भाजपा की सरकार चलती रहती । छत्तीसगढ़ की जनता उन्हें बुरी तरह उखड़कर 2018 में नही फेकती इसके बाद जनता ने कांग्रेस को मौका दिया और उन्होंने पूर्ण बहुमत से सरकार बनाई लेकिन पिछले 3 1/2 सालों में कांग्रेस भाजपा के 15सालों के भ्रष्ट शासन से भी आगे निकल गई और चारो ओर भ्रष्टाचार ही भ्रष्टाचार चरम पर पहुंच गया है। भाजपा के किसी मंत्री के खिलाफ न जांच और न ही एक्शन , अब जब सूर्यकांत के मार्फत IT और ED रेड में सब  भेद खुल गए है तो नूरा कुश्ती कर जनता को बहलाने और मामले को ठंडा कर डायवर्ट करने का काम जोर शोर से चल रहा है।उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में कांग्रेस और भाजपा दोनों ही भाई भाई है इसलिए अब जनता के विश्वास खो चूके है  और अब संकट के दौर से गुजर रहे है उन्हें आंदोलन खड़ा करने की जरूरत कहा क्योंकि दोनों ही भ्रष्टाचार में लिप्त है। आंदोलन तो ईमानदार जननेता का जनहित करने का हथियार है। 

प्रदेश संगठन सचिव (संगठन विस्तार) आकांक्षा सिंह ने आगे कहा कि मूल भूत सुविधाओं का प्रदेश बनने के लगभग 22साल बाद भी राजधानी और इसके आसपास के क्षेत्रों में सिर्फ कागज पर तथा प्लानिंग और  पोस्टर बैनर में लगातार चल रहा है जिससे अगला चुनाव भी छत्तीसगढ़ की भोली भाली जनता को गुमराह कर जीता जा सके ।

छत्तीसगढ़ की जनता त्राहि त्राहि हो गई है और सुध लेने के नाम पर लीपापोती , खानापूर्ति और मुद्दो से भटकाने का काम बदस्तूर जारी है।  राज्य की कांग्रेस सरकार ने किसान, मजदूर, युवा, आदिवासी, महिला यहां तक कि बच्चों के आदि सभी के हितों के लिये खानापूर्ति के अलावा कोई ठोस कार्य नही किया है।भाजपा और कांग्रेस में साहस है तो वह कांग्रेस और भाजपा सरकार के पिछले 22सालों के कामों को लेकर जनता के बीच आए। प्रदेश की जनता तब उन्हें उसका माकूल जवाब देगी।

कोमल हुपेंडी ने अंत में कहा की भाजपा और कांग्रेस को पता ही नहीं चला की नूरा कुश्ती के खेल में कब उन्होंने सारे भेद जनता के सामने खोल दिए और एक दूसरे के भ्रष्टाचार की पोल छत्तीसगढ़ वासियों के सामने  खोल दी है।आम जन के समक्ष उनके चेहरे पर से प्रदेश के हित के लिए सोचने का सफेद पोश  नकाब उतर गया है। प्रदेश को भाजपा और कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ में भ्रष्टाचार कर पिछले 22सालो में खूब लूटा है और  जनता को लचर शिक्षा, स्वास्थ्य, किसानी,सड़क, बिजली और पानी , सुरक्षा आदि  मूलभूत सुविधाओं में मात्र खानापूर्ति और दिखावा कर बदहाल रखा है। आम आदमी पार्टी अब जनता के साथ  ये अन्याय नहीं होने देगी और जनता से आवाह्न करती है कि आम आदमी पार्टी को सहयोग कर इनके भ्रष्टाचार की पोल खोल अभियान शुरू करे और 2023 में भाजपा और कांग्रेस के भ्रष्ट शासन  से मुक्ति पाए।
 बदलबो छत्तीसगढ़2023।

No comments