Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE
Tuesday, April 22

Pages

Classic Header

Top Ad

ब्रेकिंग :

Breaking News

- Advertisement - Ads " alt="" />" alt="" />

ईमानदारी की मिसाल पेश करने वाले रायपुर पुलिस के जवान नीलाम्बर सिन्हा को संसदीय सचिव विकास उपाध्याय ने किया सम्मानित

abernews रायपुर।  ईमानदारी की मिशाल पेश कर पूरे देश में छत्तीसगढ़ का नाम रोशन करने वाले राजधानी रायपुर के पुलिसकर्मी नीलाम्बर सिन्हा को संसदी...


abernews रायपुर।  ईमानदारी की मिशाल पेश कर पूरे देश में छत्तीसगढ़ का नाम रोशन करने वाले राजधानी रायपुर के पुलिसकर्मी नीलाम्बर सिन्हा को संसदीय सचिव विकास उपाध्याय ने सम्मानित किया। बता दे कि बीते दिन राजधानी रायपुर के माना एयरपोर्ट के पास 45 लाख रुपये से भरे हुए एक लावारिस बैग वहाँ ड्यूटी कर रहे पुलिसकर्मी नीलाम्बर सिन्हा को मिलने की खबर मिली थी। यदि वह पुलिसकर्मी चाहता तो इसकी जानकारी किसी को भी दिए बगैर  वह उस धनराशि का उपयोग कर सकता था, लेकिन ईमानदारी की मिशाल पेश करते हुए नीलाम्बर सिन्हा ने तत्काल अपने शीर्ष अधिकारियों को इसकी सूचना दी और पैसों से भरे उस बैग को सुपुर्द कर दिया। विकास उपाध्याय आज उस ईमानदार पुलिसकर्मी का स्वागत करने स्वयं उसके कार्यक्षेत्र पहुँचे जहाँ नीलाम्बर सिन्हा को माला पहना और मिठाई खिलाकर सम्मानित किया और सुबह का नाश्ता साथ में किया। विकास उपाध्याय ने कहा कि छत्तीसगढ़ के लोगों में अपने मातृभूमि और कार्य के प्रति ईमानदारी,निष्ठा और समर्पण का भाव सदैव रहा हैं और यही भाव हम छत्तीसगढ़ियों की पहचान रही हैं। नीलाम्बर सिन्हा के द्वारा दिये गए इस ईमानदारी के परिचय से आज पूरे छत्तीसगढ़ का नाम देश में रोशन हो रहा हैं।

 साथ ही संसदीय सचिव विकास उपाध्याय ने यह भी बताया कि इस मामले को लेकर वे मुख्यमंत्री और गृहमंत्री से चर्चा करेंगे और ईमानदार पुलिसकर्मी नीलाम्बर सिन्हा को प्रोत्साहन सम्मान प्रदान करने हेतु आग्रह करेंगें। 

No comments

प्रत्येक नागरिक बने प्रकृति का प्रहरी - मुख्यमंत्री विष्णु द...

नए कानूनों को प्रभावी ढंग से लागू करने में अग्रणी भूमिका निभ...

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने आज नई दिल्ली...

छत्तीसगढ़ औद्योगिक भूमि एवं भवन प्रबंधन नियम में सुधार से औद्...

CM साय गृहमंत्री शाह से मुलाकात के लिए हुए रवाना

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सिविल सेवा दिवस की दी शुभकामना...

राष्ट्रीय जनसंपर्क दिवस पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दी ...

नई शिक्षा नीति में शिक्षा के साथ रोजगार भी है और संस्कार भी ...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की पहल से कुनकुरी में किडनी मरीजो...

पद्म पुरस्कारों के लिए प्रविष्टियां आमंत्रित