Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

- Advertisement - Ads " alt="" />" alt="" />

भाई बहिन की पार्टी चला रहे हैं भूपेश: नड्डा

abernews रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगतप्रकाश नड्डा ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल विचारधारा की नहीं,बल्कि भाई बहिन क...


abernews रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगतप्रकाश नड्डा ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल विचारधारा की नहीं,बल्कि भाई बहिन की पार्टी चला रहे हैं।  छत्तीसगढ़ में माफिया राज चल रहा है। कांग्रेस की राज्य सरकार विकास विरोधी है। छत्तीसगढ़ में जितना विकास हुआ, वह भाजपा की सरकार ने किया। कांग्रेस की सरकार ने विकास पर विराम लगा दिया। एक ही काम किया है, वह है शराब की ऑनलाइन सप्लाई। 

 भाजपा अध्यक्ष जगतप्रकाश नड्डा ने आज यहां साइंस कॉलेज मैदान पर आयोजित बूथ स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन में केंद्र सरकार के लोकहितैषी कार्यों का जिक्र करते हुए कहा कि 33 लाख महिलाओं को सम्मान दिया है। अब उन्हें नित्यकर्म के लिए सूर्योदय और सूर्यास्त का इंतजार नहीं करना पड़ता। 


श्री नड्डा ने राज्य की भूपेश बघेल सरकार पर जोरदार हमला बोला। उन्होंने कहा कि इस सरकार को गरीबों की चिंता नहीं है। केवल कांग्रेस का खजाना भरने की चिंता है। कांग्रेस सरकार आयुष्मान भारत योजना में अंशदान नहीं देती। छत्तीसगढ़ में रेत, शराब, कोल, आयरन ओर माफिया सक्रिय हैं। महिला उत्पीड़न बढ़ा है। कानून व्यवस्था ठप हो गई है। भूपेश बघेल को केवल एक परिवार की चिंता है। यहां आदिवासी मारे गए और उस समय भूपेश बघेल राहुल गांधी के साथ ताली बजा रहे थे।

 भाजपा अध्यक्ष जगतप्रकाश नड्डा ने कहा कि छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार ने कई मेडिकल कॉलेज दिए। स्मार्ट सिटी भाजपा की केंद्र सरकार ने छत्तीसगढ़ को दी हैं। किसान निधि, उज्ज्वला योजना, सौभाग्य योजना सहित केंद्र सरकार की योजनाओं से छत्तीसगढ़ की जनता को लाभ मिला है। प्रधानमंत्री आवास योजना में गरीबों को आवास दिए गए हैं।

भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि सेवा ही हमारा लक्ष्य है। सत्ता माध्यम हो सकती है। उन्होंने कहा कि परिवारवाद देश के लिए खतरनाक है। आज तमाम पार्टियां परिवारवाद के आधार पर चल रही हैं। केवल भाजपा है जो विचारधारा के आधार पर जनसेवा का लक्ष्य पूरा करती है। भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि देश के बहुत बड़े राज्य उत्तर प्रदेश में बाप बेटे की समाजवादी पार्टी चल रही है। पश्चिम बंगाल में बुआ भतीजे की तृणमूल कांग्रेस चल रही है। उन्होंने परिवारवाद पर आधारित कई पार्टियों के उदाहरण देते हुए बताया कि इस तरह की पार्टियां जनता के लिए काम नहीं कर सकतीं। उन्होंने कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा पर कहा कि पहले कांग्रेस तो जोड़ लें। 50-50 साल पुराने नेता कांग्रेस छोड़कर जा रहे हैं। भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश की राजनीतिक संस्कृति बदल दी है अब जनता के सामने अपना रिपोर्ट कार्ड लेकर जाना पड़ेगा।


भूपेश बघेल सरकार की जड़ें हिल गईं-डॉ. रमन

भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने कहा कि भूपेश बघेल जहां जहां जा रहे हैं, वहां वहां कांग्रेस का बंटाधार हो रहा है। असम गए तो कांग्रेस हार गई, यूपी गए तो कांग्रेस साफ हो गई। अब हिमाचल जा रहे हैं। उन्होंने श्री नड्डा को हिमाचल में भाजपा की जीत की अग्रिम बधाई देते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ में उन्हें यह खुशखबरी है कि भूपेश बघेल हिमाचल जा रहे हैं। डॉ. रमन सिंह ने कांग्रेस की सरकार पर जनघोषणा पत्र के वादे पूरे न करने पर जमकर निशाना साधा। डॉ रमन सिंह ने कहा कि गांव गांव में सबसे बड़े लबरा भूपेश बघेल कहे जा रहे हैं छत्तीसगढ़ में माफिया काम कर रहा है। लगातार आंदोलन हो रहे हैं। भाजपा की युवा शक्ति ने 24 अगस्त को ताकत दिखाई, इससे भूपेश बघेल सरकार की जड़ें हिल गई हैं। सोनिया गांधी का एटीएम कौन है, यह सबको मालूम है। डॉ. रमन सिंह ने कहा कि सेनापति साथ हैं। 23 के चुनाव में भाजपा जीतेगी। उन्होंने बूथ कार्यकर्ताओं को इस विजय के लिए संकल्प दिलाया।


बघेल ने छत्तीसगढ़ को ठगा- साव

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अरुण साव ने धाराप्रवाह छत्तीसगढ़ी में कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ अंचल कांग्रेस के बड़े-बड़े नेताओं के रहते हमेशा उपेक्षित रहा। अटल बिहारी वाजपेयी जी ने छत्तीसगढ़ बनाया और संख्या बल के आधार पर कांग्रेस की जो पहली सरकार बनी, वह तानाशाही सरकार थी। उसे इन्हीं भाजपा कार्यकर्ताओं ने उखाड़ फेंका। भाजपा कार्यकर्ताओं ने तीन बार विधानसभा चुनाव जीते हैं। अब अगली बार चुनाव में फिर कमल खिलेगा। पौने 4 साल में कांग्रेस की भूपेश बघेल सरकार ने केवल अत्याचार किया है। अन्याय किया है। भ्रष्टाचार किया है। पूरे छत्तीसगढ़ को ठगा है।  राजधानी से लेकर न्यायधानी तक सुरक्षित नहीं है। राज्य में माफिया राज चल रहा है। आतंक का राज है। यह सरकार गरीब विरोधी, महिला विरोधी, युवा विरोधी, किसान विरोधी, कर्मचारी विरोधी सरकार है। किसान के साथ सबसे ज्यादा अन्याय हुआ है। 23 हजार बूथों के कार्यकर्ता अपने सेनापति के सामने संकल्प ले रहे हैं कि अगले साल छत्तीसगढ़ में फिर कमल खिलेगा और मोदी जी के साथ मिलकर छत्तीसगढ़ का विकास फिर से शुरू होगा।

भूपेश ने विश्वासघात किया- पुरंदेश्वरी

प्रदेश भाजपा प्रभारी डी. पुरंदेश्वरी ने कहा कि भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ की जनता के साथ विश्वासघात किया है। उन्होंने जनता से जो भी वादे किए थे, उनसे मुकर गए। उन्होंने कहा कि भूपेश बघेल इतने बड़े झूठे हैं की जनता के साथ तो वादाखिलाफी उन्होंने की ही है, कांग्रेसियों को भी नहीं बख्शा। अपने वरिष्ठ साथियों टीएस सिंहदेव और ताम्रध्वज साहू को भी नहीं बख्शते हैं। छत्तीसगढ़ में ऐसा कोई बचा नहीं है जिसे भूपेश बघेल ने ठगा नहीं है।

भाजपा ने द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपति बनाकर मिसाल पेश की है - चंदेल

नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कांग्रेस की सरकार को उखाड़ फेंकने का आव्हान किया कि जनता के साथ बेईमानी करने वालों का राज बदल दो। जनता भाजपा के साथ है। कांग्रेस के राज में छत्तीसगढ़ का विकास थम गया है। भाजपा ने जो विकास किया, उस पर भी कांग्रेस का ग्रहण लग गया है। लेकिन रात उनकी है तो सुबह हमारी होगी। उन्होंने पार्टी की आदिवासी समाज और महिला उत्थान की नीतियों का हवाला देते हुए कहा कि श्रीमती द्रौपदी मुर्मू को भाजपा ने राष्ट्रपति बनाया है। यह हम सभी के लिए गर्व की बात है।


तीस जिलों के बूथ अध्यक्षों का सम्मान

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने कार्यकर्ता सम्मेलन में 30 जिलों के बूथ अध्यक्षों का सम्मान तथा संवाद किया। इस अवसर पर राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री श्री शिवप्रकाश, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल विशेष रूप से उपस्थित थे। केंद्रीय राज्यमंत्री रेणुका सिंह, पूर्व राष्ट्रीय महामंत्री सरोज पांडेय, प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय, पूर्व नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक, वरिष्ठ नेता नंदकुमार साय, ननकीराम कंवर, रामविचार नेताम, पुन्नूलाल मोहले, बृजमोहन अग्रवाल, अजय चंद्राकर, राजेश मूणत, सांसद सुनील सोनी सहित सभी सांसद, विधायक एवं नेता उपस्थित थे।

No comments