Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

- Advertisement - Ads " alt="" />" alt="" />

आपने गर्म पानी पीने के फायदे तो सुने होंगे लेकिन नुकसान भी जान लें, गलती पड़ सकती है सेहत पर भारी

abernews। सर्दियों में अक्सर लोग गर्म पानी पीते हैं। वहीं कई लोग वजन कम करने के लिए भी गर्म पानी का सेवन करते हैं। बता दें कि वजन कम करने के...


abernews। सर्दियों में अक्सर लोग गर्म पानी पीते हैं। वहीं कई लोग वजन कम करने के लिए भी गर्म पानी का सेवन करते हैं। बता दें कि वजन कम करने के घरेलू नुस्खों में सबसे आम है गर्म पानी पीना। आपने कई लोगों को सुबह उठते ही गर्म पानी पीने की सलाह देते हुए देखा होगा। गर्म पानी सेहत और स्किन के लिए अच्छा माना जाता है कि लेकिन कई लोग जल्दी वजन कम करने के चक्कर में बार बार गर्म पानी पीते हैं। वहीं जरूरत से ज्यादा गर्म पानी से सेहत को फायदा नहीं बल्कि नुकसान उठाना पड़ सकता है। जानते हैं कि ज्यादा गर्म पानी पीने के क्या नुकसान होते हैं।

पेट में हो सकती है ये परेशानी
अगर आप भी गर्म पानी पीते हैं तो ध्यान रखें कि बहुत ज्यादा गर्म पानी पीने से शरीर के इंटरनल ऑर्गन पर असर पड़ सकता है। वहीं लंबे समय तक गर्म पानी पीने से पेट में जलन की समस्या हो सकती है। पेट में जलन की समस्या आपको परेशान कर सकती है।
आंतों पर बुरा असर
बहुत जयादा और तेज गर्म पानी से अंदरूनी अंगों पर बुरा असर पड़ता है। साथ ही ज्यादा गर्म पानी से आंतों पर भी बुरा असर पड़ सकता है। ऐसे में अगर आप पहले से ही आंतों की समस्या से परेशान हैं तो तेज गर्म पानी का सेवन करने से बचें।

किडनी में समस्या
हमारी किडनियों में खास कैपिलरी सिस्टम होता है जो अधिक पानी और टॉक्सिन्स को शरीर के बाहर निकलने में मदद करता है। ऐसे में अगर आप गर्म पानी का अधिक सेवन करते हैं तो आपकी किडनियों पर सामान्य की अपेक्षा ज्यादा जोर पड़ता है। इस वजह से किड़नी को सामान्य फंक्शन करने में समस्या आती है।

नींद में परेशानी
कई लोग रात में सोते समय गर्म पानी पीते हैं। अगर आप भी ऐसा करते हैं तो आपकी नींद भी डिस्टर्ब हो सकती है। रात को सोते समय गर्म पानी पीने से आपको बार-बार पेशाब आती है।. ऐसे में आपकी नींद डिस्टर्ब हो सकती है। ऐसे में अगर आप भी गर्म पानी का बार बार सेवन करते हैं या तेज गर्म पानी पीते हैं तो सावधान हो जाएं।

No comments