Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

- Advertisement - Ads " alt="" />" alt="" />

इटली का मोस्ट वांटेड डॉन 30 साल बाद गिरफ्तार, लोगों ने खुशी में बजाई तालियां, गवाही देने वाले को डुबो दिया था एसिड में

abernews। दुनिया में कई ऐसे कुख्यात बदमाश हुए हैं, जिनको पकड़ने में पुलिस के भी पसीने छूट जाते हैं। ऐसा ही एक मोस्ट वांटेड माफिया इटली में भ...


abernews। दुनिया में कई ऐसे कुख्यात बदमाश हुए हैं, जिनको पकड़ने में पुलिस के भी पसीने छूट जाते हैं। ऐसा ही एक मोस्ट वांटेड माफिया इटली में भी है, जिसे पुलिस 30 साल से ढूंढ रही थी। आखिरकार पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर ही लिया। हम बात कर रहे हैं इटली के मोस्ट वांटेड माफिया मैटेओ मेसिना डिनारो की, जिसे सोमवार को सिसली शहर से पकड़ा गया। इस खूंखार माफिया डॉन को पकड़ने के लिए सुरक्षा बल के 100 सैनिकों को तैनात किया गया था। 10 से ज्यादा लोगों की हत्या के आरोपी मैसिना डिनारों को फिल्मी स्टाइल में पकड़ा गया।

ऐसे आया पकड़ में
रिपोर्ट्स के अनुसार, गिरफ्तारी के दौरान माफिया मैटेओ मेसिना डिनारो एक लोकल अस्पताल में कैंसर का इलाज करवा रहा था। जब पुलिस उसे पकड़ कर बाहर लाई तो सड़कों पर अपने वाहनों के साथ खड़े लोगों ने तालियां बजाना शुरू कर दिया। मेसिना डिनारो ने एक बार अपनी तारीफ में कहा था कि वो कत्ल कर पूरे शमशान को लाशों से भर सकता है।

गवाही देने 11 साल के लड़के को मारकर एसिड में डुबोया
मैटेओ मेसिना डिनारो इटली में सबसे खतरनाक माफिया कोसा नोस्तरा के लिए काम करता था। ये माफिया ड्रग्स, ट्रैफिकिंग और मनी लॉन्ड्रिग जैसे गैर कानूनी कामों में शामिल रहा है। मेसिना डिनारो पर पुलिस अधिकारियों से लेकर 11 साल के एक लड़के का मर्डर करने के आरोप भी लगे थे। बताया जाता है कि मेसिना डिनारो ने 1993 में अपने खिलाफ गवाही देने वाले एक व्यक्ति के 11 साल के बेटे को किडनैप कर लिया था। दो साल उसे कैद में रखने के बाद मेसिना डिनारो ने उसके शरीर को एसिड में फेंक दिया था।

माफिया का सीक्रेट कीपर
पूरे इटली की नजरें मेसिना डिनारो की गिरफ्तारी पर टिकी रहीं। लोगों ने उसकी गिरफ्तारी का जश्न मनाया। सालों से वहां की सरकार उसे पकड़ने में नाकामयाब थी। उसके पकड़े जाने के बाद इटली के माफिया को बड़ा झटका लगा है। वहीं BBC के मुताबिक मेसिना डिनारो को कोसा नोस्तरा माफिया का सीक्रेट कीपर यानी राज रखने वाला कहा जाता है। ऐसी उम्मीद है कि जा रही है कि पुलिस उससे सारे राज उगलवा लेगी।

किए इनके कत्ल
डेनारो का नाम अखबार की सुर्खियों और पुलिस की किताबों में तब आया जब उसने इटली में एंटी माफिया मजिस्ट्रेट जियोवन्नी फाल्कोन और पाओलो बोरसेलिनो की गोली मारकर हत्या कर दी। बताया जाता है कि 1992 के समय फाल्कोन के नाम से इटली अंडरवर्ल्ड के माफिया थर-थर कांपते थे। उनकी हत्या के बाद डेनारो का नाम जंगल में आग की तरह फैल गया। कहा जाता है कि इसके बाद डेनारो ने 1993 में उसने इटली के अंडरवर्ल्ड की गैंगवॉर में रोम, फ्लोरेंस और मिलान जैसे शहरों में अपने विरोधियों पर बम धमाके किए।

इटली के पीएम और राष्ट्रपति ने बताई उपलब्धि
डिनारो की गिरफ्तारी के बाद लोगों ने उसे पकड़ने वाले सुरक्षा बलों की तारीफ कर रहे हैं। लोग उनके लिए तालियां बजा रहे हैं। जियान कारलो कैसेली नाम के एक जज ने तो इस दिन को ऐतिहासिक करार कर दिया। वहीं इटली के राष्ट्रपति सैर्गिओ माटारैला ने भी पुलिस विभाग और अपने गृह मंत्री को बधाई दी। दरअसल मैसिमा डिनारो के माफिया ने राष्ट्रपति के भाई पियरेसांती की साल 1980 में हत्या कर दी थी। वहीं प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी ने भी सुरक्षा बलों को धन्यवाद दिया और डिनारो के पकड़े जाने को सरकार की बड़ी जीत बताया। डेनारो की अहमियत का अंदाजा इस बात से ही लगाया जा सकता है कि उसके पकड़े जाने की पुष्टि होने के बाद पीएम ने इसे इटली की सबसे बड़ी जीत बताया।

No comments