Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE
Thursday, April 24

Pages

Classic Header

Top Ad

ब्रेकिंग :

Breaking News

- Advertisement - Ads " alt="" />" alt="" />

मुख्यमंत्री ने माखनलाल चतुर्वेदी की पुण्यतिथि पर उन्हें किया नमन


रायपुर। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने प्रसिद्ध कवि, लेखक और पत्रकार ’पद्मभूषण’ श्री माखनलाल चतुर्वेदी की 30 जनवरी को पुण्यतिथि पर उन्हें नमन किया है। श्री बघेल ने श्री माखनलाल चतुर्वेदी का देश के लिए योगदान और उनकी रचनाओं को याद करते हुए कहा कि माखनलाल जी ने अपनी प्रभावशाली लेखनी से लोगों में राष्ट्र प्रेम की भावना को जागृत किया और उन्हें आजादी की लड़ाई में सक्रिय सहयोग के लिए प्रेरित किया। आजादी की लड़ाई के दौरान वे कई बार जेल गए। उनकी रचनाओं में प्रकृति प्रेम के साथ त्याग, बलिदान और देश भक्ति का अनूठा संगम दिखाई देता है। उनके द्वारा स्वतंत्रता संग्राम के दौरान बिलासपुर के सेन्ट्रल जेल में लिखी गई लोकप्रिय रचना पुष्प की अभिलाषा इसका सुंदर उदाहरण है। श्री बघेल ने कहा कि माखनलाल चतुर्वेदी जी का साहित्य और देश के लिए अमूल्य योगदान लोगों को हमेशा प्रेरित करता रहेगा।

No comments

उद्योग एवं व्यापार को बढ़ावा देने छत्तीसगढ़ भूमि विकास नियम, 1...

नई सोच के साथ जन सहभागिता के लिए हो प्रयास : राज्यपाल पटेल

प्रदेश के सभी अंचलों में समान रूप से उद्यमिता का हो विस्तार ...

कृषि मंत्री नेताम के निर्देश पर अनाज, दलहन एवं तिलहन बीजों क...

जेईई मेंस-2025 में प्रयास के बच्चों का शानदार प्रदर्शन

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने राष्ट्रीय पंचायतीराज दिवस पर कि...

उग्रसेन की मेहनत और वन अधिकार पत्र: एक परिवार की उम्मीदों की...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के ...

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने राष्ट्रीय पंचायती राज दिव...

छत्तीसगढ़ में निवेश के असीम अवसर : वाणिज्य मंत्री ने मुंबई ...