Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE
Saturday, March 15

Pages

Classic Header

Top Ad

ब्रेकिंग :

Breaking News

- Advertisement - Ads " alt="" />" alt="" />

शीतलहर के बीच बारिश और ओलावृष्टि की संभावना, देश के इन इलाकों के लिए अलर्ट

abernews। इस समय पूरे उत्तर भारत में जमा देने वाली ठंड पड़ रही है। देश के ज्यादातर इलाकों में शीतलहर का प्रकोर जारी है। दिल्ली सहित देश के अ...


abernews। इस समय पूरे उत्तर भारत में जमा देने वाली ठंड पड़ रही है। देश के ज्यादातर इलाकों में शीतलहर का प्रकोर जारी है। दिल्ली सहित देश के अधिकांश राज्य कड़ाके की ठंड की चपेट में है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, फिलहाल अभी ठंड से राहत नहीं मिलेगी। साथ ही आईएमडी ने कुछ जगहों पर बारिश और बर्फबारी की आशंका जताई है। मौसम विभाग के मुताबिक, एक एक्टिव वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के 21 से 25 जनवरी के बीच उत्तर पश्चिम भारत को प्रभावित करने की संभावना है। इसके कारण 21 तारीख के शुरुआती घंटों में पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में बारिश और बर्फबारी का सिलसिला जारी रहेगा।

इन राज्यों में हो सकती है बारिश
मौसम विभाग के अनुसार, 23 और 25 जनवरी को पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और उत्तरी राजस्थान सहित उत्तर-पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में बारिश की संभावना जताई गई है। साथ ही 50 किमी प्रति घंटे की स्पीड से चलने वाली ठंडी हवाएं लोगों की दिक्कतों को और बढ़ाएंगी।

यहां ओलावृष्टि का पूर्वानुमान
IMD ने अपने एक बयान में कहा कि इसके प्रभाव से पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में 21 जनवरी के शुरुआती घंटों में बारिश या हिमपात शुरू होने की सभांवना है। वहीं 23-24 जनवरी को चरम गतिविधि के साथ 25 जनवरी तक इसके जारी रहने की संभावना है। इसके अलावा जम्मू, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और उत्तरी राजस्थान में अलग-अलग स्थानों पर हल्की से मध्यम ओलावृष्टि होने की संभावना है।

फिलहाल शीतलहर से राहत नहीं
स्काईमेट वेदर के अनुसार, शीतलहर से फिलहाल कोई राहत मिलती नजर नहीं आ रही है। आज भी हरियाणा और राजस्थान के कुछ हिस्सों में शीतलहर से लेकर गंभीर शीतलहर की स्थिति बनी हुई है। देश की राजधानी दिल्ली—एनसीआर, पंजाब, उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में शीतलहर चल सकती है। उत्तर पश्चिम, मध्य और पूर्वी भारत के अधिकांश हिस्सों में हवा की दिशा में बदलाव देखने को मिलेगा।

No comments

प्रेम, सौहार्द और भाईचारे के रंग सबसे अनमोल: मुख्यमंत्री श्र...

रायपुर प्रेस क्लब के होली मिलन समारोह में मुख्यमंत्री साय हु...

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से तमिलनाडु के किसानों ने की...

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने किया ‘गुलाल’ होली विशेषां...

मंत्रिपरिषद के निर्णय : दिनांक - 12 मार्च 2025

होली से पहले योगी ने 1.86 करोड़ परिवारों को दिया तोहफा

जगदीश देवड़ा ने वित्त वर्ष 2025-26 का बजट भाषण प्रारंभ किया

मध्यप्रदेश जैव विविधता संरक्षण के साथ वन्य जीवों और मनुष्य क...

दयाराम का सपना हुआ साकार, प्रधानमंत्री आवास के तहत मकान बनने...

होली मिलन समारोह में विधानसभा परिसर हुआ रंग-गुलाल से सराबोर