Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

- Advertisement - Ads " alt="" />" alt="" />

सफलता के लिए जिज्ञासा के साथ जिद होनी जरूरी : सीएम शिवराज सिंह

abernews । मुख्यमंत्री श्री चौहान भोपाल में आज से शुरू हुए इंटरनेशनल साइंस फेस्टिवल को संबोधित कर रहे थे। मौलाना आजाद नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ ट...


abernews । मुख्यमंत्री श्री चौहान भोपाल में आज से शुरू हुए इंटरनेशनल साइंस फेस्टिवल को संबोधित कर रहे थे। मौलाना आजाद नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (मैनिट) में शुरु हुआ फेस्टिवल 24 जनवरी तक चलेगा। सीएम शिवराज सिंह चौहान, केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी राज्यमंत्री जितेंद्र सिंह, प्रदेश के विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री ओमप्रकाश सखलेचा ने इसकी शुरूआत की। केन्द्रीय प्रधान वैज्ञानिक सलाहकार प्रो. अजय कुमार सूद, केन्द्रीय जैव प्रौद्योगिकी मंत्रालय के सचिव डॉ. राजेश गोखले, पृथ्वी मंत्रालय के सचिव  एम. रविचंद्रन, विज्ञान भारती के महासचिव प्रो. सुधीर भदौरिया, महानिदेशक सी.एस.आई डॉ. एन. कलईसेल्वी और प्रदेश के विज्ञान और प्रौद्योगिकी निकुंज श्रीवास्तव विशेष रूप से उपस्थित थे। इस फेस्टिवल में 4 दिनों तक 15 क्षेत्रों में गतिविधियाँ होंगी, जिनमें विद्यार्थी, युवा वैज्ञानिक, स्टार्टअप से जुड़ी गतिविधियाँ प्रमुख हैं।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि मैनिट मध्यप्रदेश का गौरव है। मैनिट भारत की शान है। भारत की सोच ही वैज्ञानिक है। इनोवेटिव और साइंटिफिक सोच, ये भारत की संस्कृति, माटी और यहां की जड़ों में है। हजारों साल पहले से विज्ञान और प्रौद्योगिकी में भारत आगे है। पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हमारे वैज्ञानिकों ने चमत्कार किया है। मैं पीएम मोदी जी का आभारी हूं। अगर वैक्सीन नहीं होती, तो आज आप सभी के मुंह पर मास्क होते। ये प्रधानमंत्री की जिज्ञासा और जिद का परिणाम और चमत्कार है कि आज हम खुली हवा में सांस ले रहे हैं। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में भारत का निर्माण हो रहा है। भारत के निर्माण में साइंस, टेक्नॉलोजी, इनोवेशन का महत्वपूर्ण रोल है। प्रधानमंत्री की सोच पूरी तरह साइंटिफिक है।

No comments