Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

- Advertisement - Ads " alt="" />" alt="" />

यात्री बस में लूटपाट करने वाले गिरोह का सरगना 19 वर्ष बाद पकड़ा गया

  अंबिकापुर । अंबिकापुर-बनारस मार्ग पर पनसरा मोड़ में 19 वर्ष पूर्व बस के यात्रियों से हथियारों के दम पर हुई लूटपाट के मामले में फरार मुख्य आ...


  अंबिकापुर । अंबिकापुर-बनारस मार्ग पर पनसरा मोड़ में 19 वर्ष पूर्व बस के यात्रियों से हथियारों के दम पर हुई लूटपाट के मामले में फरार मुख्य आरोपित को बलरामपुर जिले की चलगली पुलिस ने तमिलनाडु के श्रीपेरंबदूर से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपित के विरुद्ध न्यायालय ने भी स्थाई वारंट जारी किया था। इस मामले के शेष आरोपितों को पहले ही गिरफ्तार कर लिया गया था। बलरामपुर जिले में जब नक्सलियों की गतिविधियां संचालित थी उस दौर में झारखंड के अपराधिक तत्वों ने कुछ स्थानीय युवाओं को साथ में लेकर गिरोह बनाया था। इनके द्वारा यात्री बसों को रोक कर लूटपाट की जाती थी। अंबिकापुर-बनारस तथा अंबिकापुर-रामनुजगंज मार्ग पर रात को चलने वाली बसों को रोककर हथियारों का भय दिखाकर लूटपाट की जाती थी। ऐसी ही एक घटना एक जून 2004 को हुई थी। बलरामपुर जिले में जब नक्सलियों की गतिविधियां संचालित थी उस दौर में झारखंड के अपराधिक तत्वों ने कुछ स्थानीय युवाओं को साथ में लेकर गिरोह बनाया था। इनके द्वारा यात्री बसों को रोक कर लूटपाट की जाती थी। अंबिकापुर-बनारस तथा अंबिकापुर-रामनुजगंज मार्ग पर रात को चलने वाली बसों को रोककर हथियारों का भय दिखाकर लूटपाट की जाती थी। ऐसी ही एक घटना एक जून 2004 को हुई थी। देशी कट्टा, बंदूक की नोंक पर यात्रियों से लूटपाट की थी। बस में बैठे यात्रियों से एक लाख से अधिक की नकदी सहित सोने-चांदी के जेवरात लूट लिए थे। डकैती के बाद से आरोपित विभावन मिस्त्री फरार था, जिसका फरारी में चालान पेश किया गया था। तब से आरोपित विभावन मिस्त्री अपना घर छोड़कर तमिलनाडू के श्रीपेरंबदूर में रहकर काम करता था। प्रकरण में आरोपित विभावन मिस्त्री के विरूद्ध प्रथम अपर सत्र न्यायाधीश (एफटीसी) रामानुजगंज के द्वारा स्थायी गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया था।

No comments