Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

- Advertisement - Ads " alt="" />" alt="" />

लोधीपारा रायपुर में 22 साल के प्रेमी ने 42 साल की प्रेमिका की कर दी हत्या

   रायपुर।  छत्‍तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के मुर्रा भट्टी लोधीपारा गुढियारी में उस वक्‍त हड़कंप मच गया जब सनकी प्रेमी ने दोगुनी उम्र की प्रेम...

 

 रायपुर।  छत्‍तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के मुर्रा भट्टी लोधीपारा गुढियारी में उस वक्‍त हड़कंप मच गया जब सनकी प्रेमी ने दोगुनी उम्र की प्रेमिका की बेरहमी से हत्‍या कर दी। पुलिस ने आरोपित प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि मृतक महिला शादीशुदा थी। उसके दो बच्‍चे हैं। दरअसल, यह मामला गुढियारी थाना क्षेत्र का है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आरोपित 22 वर्षीय मोहम्मद सुलतान और 42 वर्षीय महिला इमराना एक ही बिरयानी सेंटर में दो ढाई साल पहले मिले थे, जहां दोनों के बीच आपस में बातचीत शुरू हुई और बातचीत के बाद दोनों में प्रेम प्रसंग चला। इसके बाद आज सुबह युवक महिला के घर पहुंचा और वह उससे पुराने पैसे की बात करने लगा। युवक का कहना था कि वह 8 महीने से खुद का बिरयानी सेंटर चला रहा था जिसमें उसको नुकसान हुआ है, कुछ पैसे दे दे। इसी बात पर दोनों के विवाद हुआ। दोनों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि गुस्‍से में प्रेमी ने प्रेमिका का सिर दीवार में पटक दिया। इसके बाद तकिए से उसके मुंह को दबाकर उसकी हत्‍या कर दी। बताया जा रहा है कि महिला की दो बच्चे हैं। मृतक महिला बेटी के लिए शादी की बात करने कुछ दिन पहले वह उत्‍तर प्रदेश गई हुई थी। वहीं पति नारायणपुर में लगे मावली मेले में बच्ची के साथ गया हुआ है। आगे पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।




No comments