Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

- Advertisement - Ads " alt="" />" alt="" />

'कुछ नहीं बचा, मर गई होती तो अच्छा था', भूकंप से मची तबाही के बाद सीरियाई महिलाएं बदहाल

   डमस्कस। भूकंप से मची तबाही के बाद सीरिया में लोगों को जीवन-यापन के लिए मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। भूकंप पीड़ितों में 47 वर्षीय आ...

 

 डमस्कस। भूकंप से मची तबाही के बाद सीरिया में लोगों को जीवन-यापन के लिए मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। भूकंप पीड़ितों में 47 वर्षीय आयशा भी शामिल हैं। आपदा में उनका घर पूरी तरह से जमींदोज हो गया है। वह टेंट में रहने के लिए मजबूर हैं। ठंड से बचने के लिए उनके पास एक शॉल है। उत्तर-पश्चिमी सीरियाई शहर अतरेब में रहने वाली आयशा बताती है कि उन लोगों के पास पीने के लिए साफ पानी, बिजली और ठंड से बचने के लिए आग का इंतजाम भी नहीं है। वह अपनी मौजूदा स्थिति से बहुत हताश हैं और कहती हैं कि 'जब मैं अपने घर की ओर से मुड़कर देखती हूं तो आश्चर्य होता है कि मैं कैसे बचकर निकल गई। इससे अच्छा तो यह होता कि मैं भी वहीं मर जाती।'

आयशा और अन्य सीरियाई महिलाएं यह नहीं जानती हैं कि उनका जीवन सामान्य होने में और कितना समय लगेगा। सीरिया में बीते 12 वर्षों में गृहयुद्ध के दौरान परिवार बिखरते गए। इस तरह घर के लोगों को संभालने की जिम्मेदारी खासतौर से महिलाओं के कंधों पर आती गई। संघर्ष और आर्थिक पतन ने लाखों लोगों को अंतर्राष्ट्रीय सहायता पर निर्भर कर दिया। लोगों का गुजर-बसर किस तरह हो ही रहा था कि इस बीच भूकंप ने तबाही मचा दी। प्राकृतिक आपदा के चलते हजारों लोगों की जान चली गई और लाखों बेघर हो गए।

 भूकंप पीड़ितों से भरे हुए हॉस्पिटल
अस्पताल भूकंप पीड़ितों से भरे हुए हैं। आयशा को अपने लीवर की बीमारी के इलाज के लिए मेडिकल सर्विस नहीं मिल पा रही। भूकंप में उन्होंने और उनके पति दोनों ने ही अपनी आय के स्रोत खो दिए हैं। उनके पास एक टैक्सी थी जो नष्ट हो गई। आयशा के पास कपड़ों का जो स्टॉक था, अब वो भी नहीं बचा है। उनके पास अपने 6 बच्चों और 5 पोते-पोतियों को देने के लिए कुछ भी नहीं है। ये सभी लोग एक ही टेंट में रह रहे हैं और सोने के लिए गद्दे साझा करने पड़ते हैं।

सीरिया में भूकंप से मरने वालों की संख्या 4,300
सीरिया के उत्तर-पश्चिमी इलाके में आए भीषण भूकंप के कारण मरने वालों की संख्या बढ़कर 4,300 हो गई है और करीब 7,600 लोग घायल हो गए हैं। संयुक्त राष्ट्र मानवीय सहायता समन्वय कार्यालय की ओर से एक रिपोर्ट जारी की गई है। इसमें बताया गया कि भूकंप से हारिम जिले में सबसे ज्यादा लोग हताहत हुए हैं। इसके बाद, उत्तर पश्चिमी सीरिया में आफरीन और जेबेल समन हैं। इस बीच, सीरियन ऑब्जर्वेटरी फॉर ह्यूमन राइट्स के आंकड़ों से पता चला है कि भूकंप के कारण सरकार और विद्रोहियों के कब्जे वाले क्षेत्रों में 5,329 लोगों की जान जा चुकी है।

No comments