Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

- Advertisement - Ads " alt="" />" alt="" />

कानपुर में तेंदुए की दहशत! अर्मापुर नहर के पास फिर आया नजर, सर्च ऑपरेशन जारी

  कानपुर। यूपी के कानपुर में कई महीनों से तेंदुए की दहशत है। कई बार तेंदुआ रिहायशी इलाकों में देखा गया तो कई बार आईआईटी कानपुर में भी देखा ग...

 

कानपुर। यूपी के कानपुर में कई महीनों से तेंदुए की दहशत है। कई बार तेंदुआ रिहायशी इलाकों में देखा गया तो कई बार आईआईटी कानपुर में भी देखा गया है। अब आईआईटी, एनएसआई के बाद एक बार फिर तेंदुए के देखे जाने की खबरें हैं। बताया जा रहा है कि इस बार तेंदुए को अर्मापुर नहर के पास देखा गया है। इसके अलावा एक बार उसे कालपी रोड के पास भी देखा गया है। इलाके में तेंदुए के देखे जाने की जानकारी के बाद से लोग दहशत में हैं। बताया जा रहा है कि तेंदुआ रविवार की शाम को अर्मापुर नहर के पास नजर आया था। जानकारी के मुताबिक तेंदुआ नहर के पास दिखने के बाद लोगों में दहशत फैल गई। तेंदुए को देखे जाने की जानकारी वन विभाग को भी दी गई। नहर के पास के इलाकों में वन विभाग और चिड़ियाघर की टीमों ने सर्च अभियान चलाया। रविवार से ही उसकी तलाश की जा रही है। हालांकि अभी तक तेंदुआ पकड़ से दूर है। सर्च अभियान के साथ ही वन विभाग की टीम ने आसपास रहने वालों के लिए अलर्ट जारी कर दिया है। पेड़ और अन्य जगहों पर तेंदुए से सावधान रहने के लिए नोटिस लगाई गई है।

No comments