Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE
Monday, March 17

Pages

Classic Header

Top Ad

ब्रेकिंग :

Breaking News

- Advertisement - Ads " alt="" />" alt="" />

मेघालय और नगालैंड के विकास के लिए प्रतिबद्ध है भाजपा: मोदी

   नयी दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द मोदी ने बृहस्पतिवार को मेघालय और नगालैंड के विकास के लिए भाजपा की प्रतिबद्धता पर जोर दिया। भाजपा अध्यक्ष ...

 

 नयी दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द मोदी ने बृहस्पतिवार को मेघालय और नगालैंड के विकास के लिए भाजपा की प्रतिबद्धता पर जोर दिया। भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा ने बुधवार को मेघालय और मंगलवार को नगालैंड विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी का घोषणापत्र जारी किया था। मोदी ने एक ट्वीट में कहा, ‘‘भाजपा मेघालय का सर्वांगीण विकास करेगी और युवाओं की आकांक्षाओं को पूरा करने वाले शासन पर ध्यान केंद्रित करेगी। हमारे घोषणापत्र में राज्य के लिए हमारी योजना के बारे में विस्तार से बताया गया है।’’ एक अन्य ट्वीट में उन्होंने कहा, ‘‘हमारी पार्टी नगालैंड के विकास पथ में और अधिक गति लाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। इसका दृष्टिकोण पार्टी के विजन डॉक्यूमेंट में परिलक्षित होता है।’’ मेघालय में भाजपा पहली बार सभी 60 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ रही है। पार्टी ने सरकारी नौकरियों में महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण और राज्य कर्मचारियों के लिए 7वें वेतन आयोग की सिफारिशों को लागू करने का वादा किया है। भाजपा ने मेघालय में सत्ता में आने पर कैंटीन के माध्यम से पांच रुपये का भोजन, लड़कियों को स्रातकोत्तर तक मुफ्त शिक्षा, महिला कॉलेज टॉपरों के लिए मुफ्त स्कूटर, एक लड़की के जन्म पर 50,000 रुपये का सरकारी बॉन्ड और एक महिला पुलिस बटालियन का भी वादा किया है।नगालैंड में पार्टी ने राज्य के पूर्वी हिस्से के लिए विशेष पैकेज और क्षेत्र के समग्र विकास के लिए एक बोर्ड की स्थापना का वादा किया है। भाजपा और उसकी सहयोगी एनडीपीपी 27 फरवरी को होने वाले विधानसभा चुनाव में साथ मिलकर चुनाव लड़ रहे हैं। भाजपा ने 20 और एनडीटीवी ने 40 सीटों पर उम्मीदवार उतारे हैं। दोनों राज्यों में 27 फरवरी को मतदान होगा जबकि मतगणना दो मार्च को होगी।

No comments

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने जशपुर में विमान उड़ान प्र...

नक्सल प्रभावित गांव के 75 घरों में पहली बार पहुंची बिजल...

बगिया में बच्चों संग मुख्यमंत्री ने मनाई रंगों की होली

प्रेम, सौहार्द और भाईचारे के रंग सबसे अनमोल: मुख्यमंत्री श्र...

रायपुर प्रेस क्लब के होली मिलन समारोह में मुख्यमंत्री साय हु...

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से तमिलनाडु के किसानों ने की...

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने किया ‘गुलाल’ होली विशेषां...

मंत्रिपरिषद के निर्णय : दिनांक - 12 मार्च 2025

होली से पहले योगी ने 1.86 करोड़ परिवारों को दिया तोहफा

जगदीश देवड़ा ने वित्त वर्ष 2025-26 का बजट भाषण प्रारंभ किया