Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

- Advertisement - Ads " alt="" />" alt="" />

रायपुर पुलिस ने नशीली दवा बनाने वाली कंपनी के संचालक को गिरफ्तार किया

रायपुर। रायपुर पुलिस ने छत्‍तीसगढ़ में नशे में प्रयुक्त की जाने वाली गोलियों की सप्लाई चेन की मुख्य कड़ी को तोड़ने में बड़ी सफलता हासिल है। पुल...

रायपुर। रायपुर पुलिस ने छत्‍तीसगढ़ में नशे में प्रयुक्त की जाने वाली गोलियों की सप्लाई चेन की मुख्य कड़ी को तोड़ने में बड़ी सफलता हासिल है। पुलिस ने यह गोलियां बनाने वाली गुजरात की वी-केयर हेल्थ केयर कंपनी के संचालक विरल मुकेश भाई पटेल को गुजरात के गांधी नगर से गिरफ्तार किया है। आरोपित ने वी-केयर का आफिस मेहशाणा (गुजरात) में खोल रखा था, जो हमेशा बंद रहता था। गोलियों व सिरप का उत्पादन वह हिमाचल प्रदेश में कर सप्लाई लगातार कर रहा था। बता दें कि पुलिस ने इन गोलियों की बिक्री करने वाले कई स्थानीय विक्रेताओं, दवा दुकान संचालकों, सप्लायरों और थोक विक्रेताओं की गिरफ्तारी पहले ही कर चुकी है। मुख्य आरोपित की ही उसे तलाश थी। वहीं दूसरी ओर राज्य सरकार ने हुक्का बार के संचालन को अवैध घोषित करते हुए नया कानून लागू कर दिया है। इसमें आरोपित पर गैर-जमानतीय मामला दर्ज किया जाएगा।

No comments