Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

- Advertisement - Ads " alt="" />" alt="" />

आरपीएफ की तत्परता से चोरी होने से बचे पांच लाख के गहने

 बिलासपुर। रेलवे सुरक्षा बल की तत्परता की वजह से एक यात्री के पांच लाख रुपये के गहने गुम या चोरी होने से बच गए। यह गहने एक डिब्बे में रखे हु...

 बिलासपुर। रेलवे सुरक्षा बल की तत्परता की वजह से एक यात्री के पांच लाख रुपये के गहने गुम या चोरी होने से बच गए। यह गहने एक डिब्बे में रखे हुए थे। यात्री सफर के दौरान सीट के नीचे भूल गए और गंतव्य स्टेशन पर उतर गए। बाद में जब उनकों सामान छूटने की याद आई तो वह परेशान हो गए। उन्होंने आरपीएफ से मदद मांगी। इस पर ट्रेन गश्त कर रहे सहायक उप निरीक्षक आरपीएफ शुक्ला व तीन बल सदस्यों को जानकारी दी गई। वह यात्री के बर्थ पर पहुंचकर जांच किए। सामान सीट के नीचे रखा हुआ था। सामान सुरक्षित मिलने की सूचना दी गई। बाद में यात्री को सामान लौटा दिया गया। इसके बाद ही यात्री ने राहत की सांस ली। मामला सोमवार का है। 12854 अमरकंटक एक्सप्रेस के एस-12 कोच की बर्थ नंबर 52 में 72 वर्षीय यात्री डा.एमजी रामपुरी निवासी वार्ड नंबर 19 विकट गंज थाना उमरिया भोपाल से उमरिया तक यात्रा कर रहे थे। वह यात्रा के दौरान एक डिब्ब रखे थे। जिसके अंदर एक रानी हार तीन तोला,एक हार डेढ़ तोला,चार चूड़ी चार तोला,कान का झुमका एक तोला आदि रखे थे।

No comments