Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

- Advertisement - Ads " alt="" />" alt="" />

राहुल गांधी ने मोदी-अडाणी पर फिर साधा निशाना

   रायपुर। कांग्रेस के 85वें राष्‍ट्रीय अधिवेशन के तीसरे दिन राहुल गांधी का संबोधन शुरू हो गया है। राहुल ने अधिवेशन को संबोधित करते हुए भारत...

 

 रायपुर। कांग्रेस के 85वें राष्‍ट्रीय अधिवेशन के तीसरे दिन राहुल गांधी का संबोधन शुरू हो गया है। राहुल ने अधिवेशन को संबोधित करते हुए भारत जोड़ो यात्रा की चर्चा से भाषण की शुरुआत की। राहुल गांधी ने कहा, मैंने भारत जोड़ो यात्रा के दौरान कन्‍याकुमारी से कश्‍मीर तक यात्रा की। यात्रा के दौरान मैं देश के सभी तबके से मिला। भारत जोड़ो यात्रा से बहुत कुछ सीखा। यात्रा से लाखों लोग जुड़े। यात्रा के दौरान लोगों का बहुत प्‍यार मिला। यात्रा के दौरान भारत का दर्शन करने निकला। यात्रा के दौरान किसानों का दर्द समझा। राहुल ने कहा, 'यात्रा में मेरे साथ लोग थे। लाखों लोग थे। मैं सोचता था कि मैं क्या कर रहा हूं। मकसद क्या है। मैंने अपने दफ्तर के लोगों को बुलाया। उनसे कहा कि भीड़ है लोगों को धक्का लगेगा, चोट लगेगी। हमें एक काम करना है कि मेरे साइड में 20-25 फीट तक जो जगह है, वो हमारा घर है। ये घर हमारे साथ चलेगा। सुबह 6 बजे से शाम 7 बजे तक ये घर साथ चलेगा।

No comments