Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

- Advertisement - Ads " alt="" />" alt="" />

बदायूं में बड़ा हादसा:कोल्ड स्टोर की इमारत ढही, हादसे के वक्त मौजूद थे 40 मजदूर

  बंदायू: बदायूं जिले में बड़ा हादसा हो गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार बदायूं जिले के सीमा पर चन्दौसी में स्थित मवई गांव में एक कोल्ड स्ट...

 

बंदायू: बदायूं जिले में बड़ा हादसा हो गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार बदायूं जिले के सीमा पर चन्दौसी में स्थित मवई गांव में एक कोल्ड स्टोर के ढहने की सूचना मिल रही है। जहां करीब 30 लोगों के दबने की आशंका जताई जा रही है। फिलहाल मौके पर फैजगंज पुलिस पहुंच चुकी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, ए आर कोल्ड स्टोरेज पर हादसे के बाद अफरातफरी का माहौल है। बड़ी संख्या में स्थानीय भी वहां पहुंच गए जोकि राहत और बचाव कार्य में मदद कर रहे हैं। जेसीबी के जरिए मलबा हटाया जा रहा है ताकि मजदूरों को सुरक्षित निकाला जा सके। चंदौसी में कोल्ड स्टोर में राहत कार्य धीमे चलने का आरोप लगाकार लोगों ने इस्लाम नगर रोड पर जाम लगा दिया है। पीएसी को बुला लिया गया है। भीड़ को काबू मे करने के लिए पीएसी को लाठी फटकारनी पड़ी है। प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। दो लोगों को अभी तक जीवित निकाला जा सका है। चंदौसी में कोल्ड स्टोर का चैंबर गिरने के बाद अमोनिया गैस का रिसाव होने की वजह से बचाव कार्य में दिक्कत आ रही हैं। करीब 40 लोगों के दबे होने की आशंका है। आलू के करीब 50 हजार बोरे भी फंसे हैं। अभी तक तीन मजदूरों को ही निकाला जा सका है। लोगों में आक्रोश हैं। पड़ोसी जनपद बदायूं से भी फोर्स बुला लिया गया है। 12 जेसीबी बचाव में लगी हैं।

No comments