Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

- Advertisement - Ads " alt="" />" alt="" />

इनाम जीतने का दिया झांसा फोन-पे पर, उड़ा लिए एक लाख 82 हजार

   जबलपुर । अपराध की दुनिया में इन दिनों साइबर ठगों का आतंक बढ़ता जा रहा है। इसी कड़ी में साइबर ठगों ने जबलपुर निवासी एक महिला को निशाना बना...

 

 जबलपुर । अपराध की दुनिया में इन दिनों साइबर ठगों का आतंक बढ़ता जा रहा है। इसी कड़ी में साइबर ठगों ने जबलपुर निवासी एक महिला को निशाना बनाया। जिसके बाद फोन-पे पर इनाम जीतने का झांसा देकर एक लाख 82 हजार 994 रुपये उड़ा लिए। पुलिस प्रकरण दर्ज करने के बाद मोबाइल नंबरों के आधार पर आरोपितों की पतासाजी में जुटी है। गोहलपुर पुलिस के अनुसार दक्षिण मिलौनीगंज निवासी हिना तरून्नम मंसूरी का बैंक एकाउंट स्टेट बैंक आफ इंडिया की मुख्य शाखा में है। वे फोन पे का उपयोग करती हैं। उनके पास 13 अगस्त 2022 को फोन आया। बात करने वाले ने खुद को फोन फोन पे का अधिकारी बताया। यह जानकारी दी कि उन्होंने फोन पे पर इनाम जीता है। हिना उसकी बातों में आ गई। जिसके बाद आरोपित ने हिना को कहा कि उनके मोबाइल पर एक ओटीपी आएगा, यदि वे ओटीपी बताती हैं, तो उसके जरिए उन्हें इनाम की राशि दे दी जाएगी। हिना ने हामी भर दी। इसके बाद हिना के फोन पर एक के बाद एक कई बार ओटीपी आए। यह ओटीपी हिना ने साइबर ठग को बताए। जिसके जरिए आरोपित ने धीरे-धीरे कर हिना के एकाउंट से पूरे एक लाख 82 हजार 994 रुपये निकाल लिए। इसके बाद बाद उसने फोन काट दिया। फोन कटने के बाद भी जब इनाम की राशि नहीं आई, तब हिना को पता चला कि उनके साथ धोखाधड़ी हुई है।

No comments