Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

- Advertisement - Ads " alt="" />" alt="" />

गला काटने से पहले बेटे को खिलाई थी टाफी

  भोपाल। होली का पर्व परिवार के लोगों ने उमंग के साथ मनाया था। 17 मार्च को नन्हे इवान का दूसरा जन्मदिन भी आने वाला था। उसकी तैयारियां भी चल ...

 

भोपाल। होली का पर्व परिवार के लोगों ने उमंग के साथ मनाया था। 17 मार्च को नन्हे इवान का दूसरा जन्मदिन भी आने वाला था। उसकी तैयारियां भी चल रही थीं। रोजाना की तरह एसआइ सुरेश खागुड़ा शुक्रवार शाम साढ़े बजे घर पहुंच गया था। खाना खाने के बाद रात लगभग साढ़े नौ बजे बेटे को गोद में लेकर घर के पास दुकान पर पहुंचा। वहां उसने बेटे को टाफी खिलाई। रात 11:45 बजे सुरेश का क्षत-विक्षत शव मिसरोद स्टेशन के पास रेल पटरी पर मिला। आखिर इस डेढ़ घंटे में ऐसा क्या हुआ कि सुरेश ने मासूम बच्चे और पत्नी कृष्णा की हत्‍या करने के बाद खुद भी मौत को गले लगा लिया। मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस की स्वजन से पूछताछ में भी कुछ भी पता नहीं चला। जिससे चलते खागुड़ा परिवार की खूनी हाेली भी रहस्य बनी हुई है। काेलार थाना पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक पुलिस मुख्यालय की स्पेशल ब्रांच में तकनीकी अधिकारी के रूप में पदस्थ वर्ष 2016 बैच का सब इंस्पेक्टर सुरेश कुमार शाम साढ़े छह बजे मुख्यालय से निकलकर अपने घर आया था। घर पर आने के बाद वह पत्नी, बच्चे के साथ टीवी देख रहा था। रात का खाना खाने के बाद वह बच्चे को गोद में उठाकर बगल की किराना दुकान पर रात करीब साढ़े नौ बजे पहुंचा था। यहां बच्चे को चाकलेट दिलवा कर वह वापस घर चला गया था। इसके बाद परिवार को किसी ने नहीं देखा। रात 11:00 से 11:40 बजे के बीच सुरेश के ट्रेन से कटने की पुष्टि जीआरपी रानी कमलापति रेलवे स्टेशन ने की है। हत्या एवं आत्महत्या कांड मामले की जांच कर रही कोलार पुलिस के मुताबिक रात साढ़े नौ से 11:00 के बीच ही सब इंस्पेक्टर ने अपनी पत्नी एवं बेटे की गला काट कर हत्या की। इसके बाद वह बाइक से मिसरोद रेलवे स्टेशन के पास पहुंचा। पुलिस रात नौ बजे से रात 11:00 बजे के बीच मोबाइल पर हुई बातचीत का ब्यौरा निकाल रही है। पति-पत्नी के मोबाइल फोन बरामद कर लिए गए हैं। दोनों के मोबाइल फोन में पिछले कुछ दिनों में हुई बातचीत का पूरा ब्यौरा निकाल कर इसकी जांच की जा रही है। कोलार पुलिस को पड़ोस में रहने वाले मृतक के साले हरीश वर्मा एवं रिश्ते के दीदी एवं जीजा ने बताया कि घर पर सब ठीक-ठाक था। किसी प्रकार का कोई विवाद नहीं था। हालांकि स्वजन ने किसी बाहरी व्यक्ति पर हत्या करने का शक भी पुलिस के सामने जताया है।

No comments