Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

- Advertisement - Ads " alt="" />" alt="" />

सीएम भूपेश बघेल ने शदाणी दरबार महोत्‍सव में की घोषणा

   रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने चेटीचंड्र महोत्सव पर छत्‍तीसगढ़ के नगर निगम व नगर पालिका क्षेत्रों में अवकाश की घोषणा की है। सीएम बघेल ...

 

 रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने चेटीचंड्र महोत्सव पर छत्‍तीसगढ़ के नगर निगम व नगर पालिका क्षेत्रों में अवकाश की घोषणा की है। सीएम बघेल ने राजधानी रायपुर स्थित शदाणी दरबार तीर्थ में आयोजित संत राजाराम साहिब जी के 63वें वर्सी महोत्सव में यह घोषणा की। मुख्यमंत्री ने शदाणी दरबार में संत राजाराम साहिब के 63वें वर्सी महोत्सव में शामिल होने पाकिस्तान के सिंध प्रांत से आए लगभग 350 श्रद्धालुओं का छत्तीसगढ़ की धरती पर स्वागत किया। मुख्यमंत्री बघेल ने इस मौके पर शदाणी दरबार द्वारा 122 माताओं और बहनों को पाकिस्तान के सिंध प्रांत से भारत के विभिन्न धार्मिक स्थलों का दर्शन कराने की व्यवस्था किए जाने पर प्रशंसा की। शदाणी दरबार में संत राजाराम साहिब जी के 63वें वर्सी महोत्सव का आयोजन 14 से 17 मार्च 2023 के बीच किया जा रहा है। शदाणी दरबार द्वारा पवित्र सरोपा भेंट कर मुख्यमंत्री का सम्मान किया गया। मुख्यमंत्री बघेल ने इस अवसर पर शदाणी दरबार पर आधारित फिल्म ‘धुनेश्वर महादेव‘ की सीडी का विमोचन भी किया।

No comments