Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

- Advertisement - Ads " alt="" />" alt="" />

स्टाफ नर्स को थप्पड़ मारने के बाद अस्पताल में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कर्मचारियों ने मोर्चा खोला

   दुर्ग। शुक्रवार को किन्नरों ने जिला अस्पताल में हंगामा कर एक स्टाफ नर्स को थप्पड़ मार दिया था। इस घटना के बाद अस्पताल में सुरक्षा व्यवस्थ...

 

 दुर्ग। शुक्रवार को किन्नरों ने जिला अस्पताल में हंगामा कर एक स्टाफ नर्स को थप्पड़ मार दिया था। इस घटना के बाद अस्पताल में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सोमवार को कर्मचारियों ने मोर्चा खोल दिया। जिला अस्पताल के नर्स सहित अन्य स्टाफ सोमवार सुबह काम बंद कर अस्पताल परिसर में प्रदर्शन करने लगे। जिला अस्पताल के उच्च अधिकारियों ने इस घटनाक्रम से पुलिस प्रशासन को अवगत कराया। मौके पर पहुंच दुर्ग सीएसपी सहित अन्य अधिकारियों ने अस्पताल परिसर में चौकी खोलना का आश्वसन दिया। पुलिस से मिले आश्वसान और सीएमएचओ की समझाइश के बाद कर्मचारी काम पर वापस लौट गए।

No comments