Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

- Advertisement - Ads " alt="" />" alt="" />

भारत गौरव ट्रेन अरुणाचल प्रदेश के लिए रवाना

 गुवाहाटी: पर्यटकों को पूर्वोत्तर राज्यों की सैर कराने निकली भारत गौरव डीलक्स एसी ट्रेन को अरुणाचल प्रदेश के नाहरलगुन की आगे की यात्रा के लि...


 गुवाहाटी: पर्यटकों को पूर्वोत्तर राज्यों की सैर कराने निकली भारत गौरव डीलक्स एसी ट्रेन को अरुणाचल प्रदेश के नाहरलगुन की आगे की यात्रा के लिए शुक्रवार को यहां से हरी झंडी दिखायी गयी। विशेषतौर पर भारत के पूर्वोत्तर राज्यों की सैर कराने के लिए शुरू की गयी यह ट्रेन अपने पहले गंतव्य पर बृहस्पतिवार को यहां पहुंची थी। इसने 21 मार्च को दिल्ली के सफदरजंग स्टेशन से अपनी यात्रा आरंभ की थी। शनिवार को जारी एक आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार, अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू और केंद्रीय रेलवे, कोयला और खान राज्य मंत्री राव साहेब पाटिल दानवे ने ट्रेन को वर्चुअल रूप से हरी झंडी दिखायी। पूर्वोत्तर रेलवे के महाप्रबंधक अंशुल गुप्ता और रेलवे के अन्य वरिष्ठ अधिकारी इस दौरान गुवाहाटी रेलवे स्टेशन पर मौजूद रहे। भारत गौरव ट्रेन घरेलू पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए भारत सरकार की ‘‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’’ और ‘‘देखो अपना देश’’ पहल का हिस्सा है। गुवाहाटी के अलावा यह ट्रेन 15 दिन की अपनी यात्रा में शिवसागर, असम में फरकांटिग और काजीरंगा, त्रिपुरा में उनाकोटी, अगरतला और उदयपुर, नगालैंड में दीमापुर और कोहिमा तथा मेघालय में शिलॉंग और चेरापूंजी जाएगी।

No comments