Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

- Advertisement - Ads " alt="" />" alt="" />

मध्य प्रदेश के कई जिलों में ओले गिरने से फसल बर्बाद

भोपाल। मध्‍य प्रदेश में मौसम ने फ‍िर करवट ली है। सतना, अनूपपुर और पन्‍ना में बारिश के साथ ओले गिरे हैं। इससे फसलों को नुकसान पहुंचा है। दोपह...

भोपाल। मध्‍य प्रदेश में मौसम ने फ‍िर करवट ली है। सतना, अनूपपुर और पन्‍ना में बारिश के साथ ओले गिरे हैं। इससे फसलों को नुकसान पहुंचा है। दोपहर बाद राज्‍य के अनेक हिस्‍सों में तेज हवा के साथ बारिश हुई। इसके साथ ही ओले भी गिरे। ओलों और बारिश से खेत में खड़ी और काटी गई फसल को नुकसान पहुंचने की बात सामने आई है। जानकारी के अनुसार पन्‍ना जिले के एक दर्जन से अधिक गांवों में ओले गिरने से फसलें खराब हो गई है। यही हाल अनूपपुर और सतना जिले में हुआ है। मौसम विज्ञानियों के अनुसार प्रदेश में वर्तमान में अलग–अलग स्थानों पर दो मौसम प्रणालियां सक्रिय हैं। इसके चलते वातावरण में नमी आने के कारण पूर्वी मध्य प्रदेश में बादल छाए हुए हैं। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक जबलपुर, शहडोल, नर्मदापुरम संभाग के जिलों में गरज-चमक के साथ वर्षा हो सकती है। उधर शेष संभागों के जिलों में दिन के तापमान में कुछ बढ़ोतरी हो सकती है। राजधानी का अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के पार जा सकता है।

No comments