Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

- Advertisement - Ads " alt="" />" alt="" />

चलती जीप से कूदने के कारण एक महिला की मौत, एक गंभीर रूप से घायल

  बलिया: जिले में रसड़ा कोतवाली क्षेत्र के गढ़िया रेलवे क्रॉंसिग के समीप चलती जीप में धुंआ निकलने के बाद दो महिलाएं उसमें से कूद गयी जिसके कार...

 

बलिया: जिले में रसड़ा कोतवाली क्षेत्र के गढ़िया रेलवे क्रॉंसिग के समीप चलती जीप में धुंआ निकलने के बाद दो महिलाएं उसमें से कूद गयी जिसके कारण एक महिला की मौत हो गई तथा एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गई। पुलिस के अनुसार रसड़ा कोतवाली क्षेत्र के रसड़ा-मऊ मार्ग पर गढ़िया रेलवे क्रॉंसिग के समीप शुक्रवार को एक जीप में अचानक धुंआ निकलने लगा। जीप में आग लगने के भय से सुभावती देवी (50) और मुन्नी देवी (45) चलती जीप से कूद गई। दोनों महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गई। दोनों महिलाओं को तत्काल रसड़ा के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां सुभावती देवी की मौत हो गई। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उन्होंने बताया कि दोनों महिला बलिया में मुण्डन संस्कार के कार्यक्रम में शामिल होकर घर लौट रही थी।

No comments