Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

- Advertisement - Ads " alt="" />" alt="" />

दूसरी बार कॉनराड संगमा मेघालय के सीएम बने, PM मोदी और अमित शाह मंच पर मौजूद रहे

   मेघालय: कॉनराड संगमा ने मंगलवार को दूसरी बार मेघालय के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। इस मौके पर पीएम मोदी और अमित शाह भी मौजूद रहे। राज्यपाल ...

 

 मेघालय: कॉनराड संगमा ने मंगलवार को दूसरी बार मेघालय के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। इस मौके पर पीएम मोदी और अमित शाह भी मौजूद रहे। राज्यपाल फागू चौहान ने संगमा के साथ 12 मंत्रियों को भी शपथ दिलाई। एनपीपी के स्निआवभलंग धर और प्रिस्टोन तेनसोंग ने डिप्टी सीएम पद की शपथ ली। मंत्रिमंडल में भाजपा के एलेक्जेंडर लालू हेक को भी शामिल किया गया है। जानकारी के मुताबिक, बता दें…शपथ ग्रहण समारोह में भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा और असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा भी मौजूद रहे। मेघालय में NPP, UDP, BJP और HSPDP गठबंधन की सरकार बन गई है। संगमा ने राज्यपाल को 32 विधायकों का समर्थन पत्र सौंपा है। सोमवार को राज्य के मुख्यमंत्री और NPP के राष्ट्रीय अध्यक्ष संगमा ने कहा कि नए गठबंधन को ‘मेघालय डेमोक्रेटिक अलायंस 2.0’ कहा जाएगा। उन्होंने बताया कि राज्य की कैबिनेट में NPP को 8 सीटें, UDP को 2 सीटें और एक-एक सीट BJP और HSPDP को दी जाएंगी। मेघालय में 27 फरवरी को विधानसभा की 59 सीट पर वोटिंग हुई थी। 2 मार्च को चुनाव के परिणाम घोषित हुए, जिनमें NPP 26 सीट जीतकर सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी। वहीं, UDP ने 11 सीट पर जीत हासिल की। कांग्रेस और TMC के खाते में पांच-पांच सीटें आईं। वहीं, BJP ने दो सीट पर जीत दर्ज की। मेघालय में 27 फरवरी को 60 में से 59 सीटों पर मतदान हुआ। 85.27% वोटिंग हुई। सोहियोंग सीट पर UDP उम्मीदवार एचडीआर लिंगदोह के निधन की वजह से चुनाव टाल दिया गया था। 2018 में 67% वोटिंग हुई थी।

No comments