Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

- Advertisement - Ads " alt="" />" alt="" />

गैस लीक से 11 की मौत

   पंजाब । पंजाब के लुधियाना में रविवार सुबह गैस लीक होने से अफरा-तफरी मच गई। एक मिल्क फैक्टरी से गैस लीक हुई, जिसके कारण कई लोग बेहोश हो गए...

 

 पंजाब । पंजाब के लुधियाना में रविवार सुबह गैस लीक होने से अफरा-तफरी मच गई। एक मिल्क फैक्टरी से गैस लीक हुई, जिसके कारण कई लोग बेहोश हो गए। 11 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है, जिनमें 3 बच्चे भी शामिल हैं। मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है, क्योंकि अस्पताल में भर्ती कराए गए कुछ लोगों की हालत खराब है। मृतकों में एक ही परिवार के 5 लोग शामिल हैं। जहरीली गैस के कारण आरती क्लीनिक के डॉ. अभिलाष कुमार यादव के साथ ही उनकी पत्नी वर्मा देवी, 13 वर्षीय पुत्र अभियान नारायण, 8 वर्षीय पुत्र आर्यन यादव व 20 वर्षीय पुत्री कल्पना की मौत हो गई। इनके शव जिला सरकारी अस्पताल में रखे हैं। इससे पहले पुलिस और प्रशासन के आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। घटनाक्रम गयासपुर इलाके का है। एक दर्जन से ज्यादा लोग बेहोश मिले हैं। पुलिस ने पूरा इलाका सील कर दिया है। गोयल मिल्क प्लांट नाम की इस फैक्ट्री में बड़ी कंपनियों के डेयरी उत्पाद आते हैं और आगे सप्लाई किए जाते हैं। गैस लीक के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

No comments