Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE
Thursday, August 28

Pages

Classic Header

Top Ad

ब्रेकिंग :

Breaking News

- Advertisement - Ads " alt="" />" alt="" />

बिलासपुर, मुंगेली जिले में यलो अलर्ट

   बिलासपुर। मौसम विभाग की माने तो आज बिलासपुर व मुंगेली जिले के एक दो स्थानों पर मौसम खराब रहेगा। गरज चमक के साथ वर्षा होगी। एक दो स्थानो प...

 

 बिलासपुर। मौसम विभाग की माने तो आज बिलासपुर व मुंगेली जिले के एक दो स्थानों पर मौसम खराब रहेगा। गरज चमक के साथ वर्षा होगी। एक दो स्थानो पर ओलावृष्टि भी हो सकती है। बिलासपुर व मुंगेली जिले में यलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने बिजली गिरने या खराब मौसम के दौरान बरती जानी वाली सावधानी को लेकर जरूरी गाइड लाइन भी जारी किया है। बिलासपुर में मंगलवार को अधिकतम तापमान 35.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। तड़के हल्की की वर्षा हुई। रात में भी मौसम खराब रहा। गरज चमक के साथ वर्षा हुई। लालपुर स्थित मौसम वेधशाला के मौसम विज्ञानी डॉ एचपी चंद्रा के मुताबिक एक ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती परिसंचरण विदर्भ के ऊपर 0.9 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित हो रहा था। एक द्रोणिका/ हवा की अनियमित गति विदर्भ से दक्षिण अंदरूनी तमिलनाडु तक 0.9 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित थी। प्रदेश में बंगाल की खाड़ी से प्रचुर मात्रा में नमी का आगमन लगातार जारी है। उपरोक्त कारणों से कल मंगलवार को कुछ स्थानों पर हल्की वर्षा होने गरज चमक के साथ वर्षा हुई। आज प्रदेश में एक-दो स्थानों पर गरज चमक के साथ तेज अंधड़ चलने वज्रपात होने की भी संभावना बनी हुई है। प्रदेश में अधिकतम तापमान में विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है। वहीं मौसम विशेषज्ञ सिराज खान का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ के असर से यह स्थिति निर्मित हुई है। आने वाले एक-दो दिनों में अभी मौसम इसी तरह बना रहेगा।

No comments

दक्षिण कोरिया के कोरिया इंटरनेशनल ट्रेड एसोसिएशन (KITA) से म...

औद्योगिक नीति 2024–30, प्राकृतिक संसाधन, कुशल मानव संसाधन और...

बस्तर बाढ़ प्रभावितों की हर संभव मदद करें सुनिश्चित - मुख्यम...

जनता की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता : मुख्यमंत्री विष्णु देव...

छत्तीसगढ़ की संस्कृति और कला की पहचान है रायगढ़ का चक्रधर सम...

सरकार की नवीन पुनर्वास नीति, नियद नेल्ला नार योजना और सुरक्ष...

अतीत की स्वर्णिम स्मृतियों से जोड़ने और हमारे अमूल्य विरासत क...

राज्यपाल रमेन डेका का रायगढ़ सर्किट हाउस पहुंचने पर किया गया...

पंडित राजेंद्र गंगानी की कथक प्रस्तुति ने दर्शकों को किया म...

केन्द्रीय संस्कृति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत का रायगढ़ आगम...