Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

- Advertisement - Ads " alt="" />" alt="" />

भाजपा नेता की हत्‍या के आरोपितों का पुलिस ने निकाला जुलूस

  रायपुर।  राजधानी रायपुर के तिल्दा नेवरा इलाके में भाजपा नेता की हत्‍या मामले में पुलिस ने पांच आरोपितों को गिरफ्तार किया है। रायपुर पुलिस ...

 

रायपुर।  राजधानी रायपुर के तिल्दा नेवरा इलाके में भाजपा नेता की हत्‍या मामले में पुलिस ने पांच आरोपितों को गिरफ्तार किया है। रायपुर पुलिस ने आज सभी आरोपितों का जुलूस निकाला। इस दौरान हत्‍या के आरोपित यह नजर आए जुर्म करना पाप है, पुलिस हमारा बाप है। इन आरोपितों के जुलूस का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बतादें कि दो दिन पहले राजधानी रायपुर से सटे तिल्‍दा थाना इलाके में कुछ बदमाशों ने घर में घुसकर एक भाजपा नेता की हत्‍या कर दी थी। इस हमले में भाजपा नेता का बेटा भी घायल हो गया था। तिल्दा नेवरा थाना क्षेत्र के ग्राम कुंदरू में 46 वर्षीय भाजपा नेता जितेंद्र पाल की घर में घुसकर चाकू से गोदकर हत्या कर दी थी। वहीं बेटा आयुष गंभीर रूप से घायल हो गया था। पुलिस ने हत्या, बलवा, गैर इरादतन हत्या सहित अन्य धाराओं में अपराध दर्ज कर पांच आरोपितों को गिरफ्तार को लिया है। पुरानी रंजिश के चलते वारदात को अंजाम दिया गया है। मृतक मूलत: गोरखपुर जिले के बड़हलगंज थाना के ग्राम बलथर के रहने वाले थे। वे काफी समय से तिल्दा में निवास कर रहे थे। जानकारी के अनुसार शुक्रवार की रात आरोपित आशु, ईशु, पेंटा, रवि सहित उसके अन्य साथियों ने जितेंद्र पाल के घर में घुसकर तोड़फोड़ की और चाकू से हमला कर दिया। इसमें पिता- पुत्र घायल हो गए। अस्पताल ले जाते वक्त जितेंद्र की मौत हो गई। मृतक राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ से भी जुड़े थे। उन्हें भाजपा के नशा मुक्त समाज आंदोलन अभियान का प्रदेश सह प्रभारी बनाया गया था। स्वजनों ने बताया कि हमलावरों ने मृतक से छह माह पूर्व एक लाख रुपयों की मांग की थी। पैसे नहीं देने पर विवाद की स्थिति बनी थी। आरोपित बदमाश किस्म के हैं। आए दिन इनका किसी न किसी से विवाद होता था। ये क्षेत्र में रंगदारी करते थे और वर्चस्व जमाने में लगे रहते थे। इसी वजह से जितेंद्र पाल से पैसे की मांग की गई और उन्होंने देने से मनाकर दिया, तो रंगदारी दिखाते हुए घर में घुसकर वारदात को अंजाम दिया।

No comments