Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

- Advertisement - Ads " alt="" />" alt="" />

प्रदेश में दोपहर बाद बदल सकता है मौसम का मिजाज

  रायपुर। मार्च के आखिरी दस दिनों में हुई वर्षा के बाद अब अप्रैल में तपिश फिर से बढ़ने लगी है। मौसम विभाग का कहना है कि मौसम का मिजाज अभी ऐसा...

 

रायपुर। मार्च के आखिरी दस दिनों में हुई वर्षा के बाद अब अप्रैल में तपिश फिर से बढ़ने लगी है। मौसम विभाग का कहना है कि मौसम का मिजाज अभी ऐसा ही रहेगा। द्रोणिका के प्रभाव से मंगलवार देर शाम या रात को मौसम का मिजाज बदल सकता है, और प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में हल्की वर्षा के आसार हैं। सोमवार को रायपुर सहित प्रदेश भर में अधिकतम व न्यूनतम तापमान में विशेष बदलाव नहीं हुआ, लेकिन दोपहर की तपिश अब बढ़ने लगी है। रायपुर का अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री नीचे रहने के बाद भी 36.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, न्यूनतम तापमान 23.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य है। प्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान मुंगेली में 37.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बढ़ती गर्मी के चलते अब शहर में विभिन्न क्षेत्रों में कोल्ड्रिंक, जलजीरा, गन्नाा रस,आम पना आदि की बिक्री बढ़ गई है। इसके साथ ही आइसक्रीम की भी बिक्री में इजाफा हुआ है।

No comments