Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

- Advertisement - Ads " alt="" />" alt="" />

कांगेर के गांवों में सुनाई दे रही पहाड़ी मैना की गूंज

  जगदलपुर। कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान के मैना मित्र व वन विभाग के कर्मचारियों-अधिकारियों के निरंतर प्रयास से अब बस्तर पहाड़ी मैना की संख्या...

 

जगदलपुर। कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान के मैना मित्र व वन विभाग के कर्मचारियों-अधिकारियों के निरंतर प्रयास से अब बस्तर पहाड़ी मैना की संख्या में वृद्धि होने से आस पास के ग्रामों में भी इसके दर्शन होने लगे हैं। छत्तीसगढ़ के राजकीय पक्षी पहाड़ी मैना का प्राकृतिक रहवास कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान ही है। यह उद्यान जिला मुख्यालय जगदलपुर से 27 किलोमीटर दूर सुकमा मार्ग पर दरभा और जगदलपुर विकासखंड में लगभग दो सौ वर्ग किलोमीटर क्षेत्र में विस्तारित है। पिछले एक साल से आदिवासी आबादी बहुल इस क्षेत्र के स्थानीय समुदाय के युवाओं को प्रशिक्षण देकर मैना मित्र बनाया गया है। मैना मित्र पहाड़ी मैना के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए लगातार प्रयासरत हैं और अब उनकी मेहनत रंग ला रही है। कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान के निदेशक धम्मशील गणवीर ने बताया कि कैम्पा योजना अंतर्गत संचालित मैना सरंक्षण एवं संवर्धन प्रोजेक्ट बस्तर पहाड़ी मैना के सरंक्षण के लिए कारगर साबित हुआ है। प्रोजेक्ट अंतर्गत मैना मित्रों द्वारा कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान से लगे 30 स्कूलों में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। हर सप्ताह शनिवार और रविवार को स्कूली बच्चों को पक्षी दर्शन के लिए ले जाया जा रहा है जिससे उनके व्यवहार में बदलाव भी देखा जा रहा है। एक समय में जिन बच्चों के हाथ में गुलेल थे अब उनके हाथ में दूरबीन देखी जा रही है।

No comments