Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE
Monday, March 17

Pages

Classic Header

Top Ad

ब्रेकिंग :

Breaking News

- Advertisement - Ads " alt="" />" alt="" />

चुनाव जीतने का दिया खास मंत्र पीएम मोदी ने पार्टी कार्यकर्ताओं को

   बेंगलोर । कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए राजनीतिक पार्टियों ने कमर कस ली है। इस बीच आज (गुरुवार) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पार्टी कार्य...

 

 बेंगलोर । कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए राजनीतिक पार्टियों ने कमर कस ली है। इस बीच आज (गुरुवार) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। कहा कि राज्य में कर्नाटक में लोकतंत्र का उत्सव चल रहा है। बीजेपी ने हमेशा चुनावों को लोकतंत्र के महोत्सव की तरह सेलिब्रेट किया है। लोकतंत्र का सूत्र समझाने वाले भगवान बसवेश्वर की धरती से, कनार्टक की समृद्ध परंपरा के प्रतिनिधि और राष्ट्र भक्ति से ओत-प्रोत भाजपा के कार्यकर्ता होने का डबल गौरव आप सभी को प्राप्त है। पीएम मोदी ने कांग्रेस निशाना साथा। कहा कि पार्टी की भ्रष्टाचार मिटाने में कोई रुचि नहीं ली। वह खुद ही भ्रष्टाचार का सबसे बड़ा श्रोत रही है। साल 2014 के बाद भ्रष्टाचार से लड़ाई में कितनी तेजी आई है, यह पूरा देश देख रहा है। जन-धन, आधार और मोबाइल के त्रिशुल ने भ्रष्टाचार पर बहुत बड़ा वार किया है उन्होंने कहा कि देश में पहला एम्स 1956 में शुरू हुआ। कांग्रेस ने उसका खूब श्रेय लिया। दूसरा एम्स कब शुरू हुआ इसपर कांग्रेस कुछ नहीं बोलती। 60 सालों में 7 एम्स बने, लेकिन 9 सालों में हमने देश में एम्स की संख्या 20 कर दी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, 'पिछले 9 सालों में भारत दुनियाभर के निवेशकों के लिए महत्वपूर्ण केंद्र बना है। डबल इंजन सरकार के कारण इसका बड़ा लाभ कर्नाटक को मिला है।' अगर यहां ऐसी सरकार आएगी जो केंद्र सरकार से लड़ती रहेगी और राजनीति करती रहेगी। ऐसे में सभी परियोजनाओं को लटकाती रहेगी। उन्होंने आगे कहा कि बीजेपीऔर अन्य पार्टियों में सबसे बड़ा फर्क अप्रोच का है। हमारे विरोधियों का एजेंडा है सत्ता हथियाना। हमारा एजेंडा है आने वाले 25 सालों में देश को विकसित बनाना।

No comments

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने जशपुर में विमान उड़ान प्र...

नक्सल प्रभावित गांव के 75 घरों में पहली बार पहुंची बिजल...

बगिया में बच्चों संग मुख्यमंत्री ने मनाई रंगों की होली

प्रेम, सौहार्द और भाईचारे के रंग सबसे अनमोल: मुख्यमंत्री श्र...

रायपुर प्रेस क्लब के होली मिलन समारोह में मुख्यमंत्री साय हु...

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से तमिलनाडु के किसानों ने की...

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने किया ‘गुलाल’ होली विशेषां...

मंत्रिपरिषद के निर्णय : दिनांक - 12 मार्च 2025

होली से पहले योगी ने 1.86 करोड़ परिवारों को दिया तोहफा

जगदीश देवड़ा ने वित्त वर्ष 2025-26 का बजट भाषण प्रारंभ किया