Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

- Advertisement - Ads " alt="" />" alt="" />

प्रियंका वाड्रा ने डोसा बनाने में आजमाए हाथ

   बेंगलोर  । कर्नाटक कांग्रेस महासचिव ने बुधवार को मैसूर में चुनाव प्रचार किया। इस दौरान उनके साथ पार्टी के प्रदेश प्रमुख डीके शिवकुमार, पा...

 

 बेंगलोर  । कर्नाटक कांग्रेस महासचिव ने बुधवार को मैसूर में चुनाव प्रचार किया। इस दौरान उनके साथ पार्टी के प्रदेश प्रमुख डीके शिवकुमार, पार्टी महासचिव और कर्नाटक के प्रभारी रणदीप सिंह सुरजेवाला मौजूद थे। चुनाव प्रचार के दौरान प्रियंका एक रेस्तरां में पहुंचीं और वहां डोसा बनाने की बुनियादी बातें सीखीं। यह रेस्त्रां मैसूर के सबसे पुराने फूड जॉइंट्स में से एक - मायलारी होटल - का है। प्रियंका समेत सभी नेता यहां नाश्ते के लिए पहुंचे। इडली और डोसा खाने के बाद प्रियंका वाड्रा ने डोसा बनाने का तरीका सीखने की इच्छा जाहिर की। इसके बाद रेस्त्रां का मालिक उन्हें अपने किचन में ले गया। यहां खुद प्रियंका ने डोसा बनाया। प्रियंका ने गर्म तवे पर बैटर डाला और उसे सही आकार में फैलाने में सफल रहीं। हालांकि दो डासे जल गए, क्योंकि वे उन्हें समय पर पलट नहीं सकी। यह देखकर उनके आसपास के लोग ठहाके लगाने लगे। बाद में प्रियंका ने रेस्त्रां मालिक का धन्यवाद दिया और उनके साथ सेल्फी भी ली।

No comments