Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

- Advertisement - Ads " alt="" />" alt="" />

15 शिक्षकों को प्रमोशन से बाहर किया, शिक्षकों ने जेडी से की शिकायत

  बिलासपुर। तथ्य विज्ञान विषय के पदोन्नति से सम्बंधित है कि शिक्षा संभाग बिलासपुर द्वारा अभी सहायक शिक्षक से यूडीटी में प्रमोशन की प्रक्रिया...

 

बिलासपुर। तथ्य विज्ञान विषय के पदोन्नति से सम्बंधित है कि शिक्षा संभाग बिलासपुर द्वारा अभी सहायक शिक्षक से यूडीटी में प्रमोशन की प्रक्रिया संपन्न की जा रही है। इसमें विज्ञान विषय की जो पदोन्नति के लिए वरिष्ठता सूची जारी की गई है, इसमें एक नहीं ढेरों विसंगतियां दिखाई दे रही है। गृह विज्ञान विषय को कला विषय के अंतर्गत मानकर इनकी भर्ती की जाती रही है और यही कारण है कि 15 अभ्यर्थियों को जिन्होंने गृह विज्ञान एवं फार्मेसी में स्नातक किया है उन्हें पदोन्नति सूची से बाहर रखा गया है, तो फिर सवाल ये उठता है कि क्यों फिर गृह विज्ञान एवं फार्मेसी में ही स्नातक के अभ्यर्थियों का नाम पदोन्नति सूची में जोड़ा गया है, यह समझ से परे है। पूछने पर इस सवाल का जवाब कुछ इस तरह से दिया गया कि जो बायोकेमिस्ट्री पढ़े हैं। उन्हें ही लिया गया है। उनका मानना है कि वे बायोलॉजी और केमिस्ट्री दोनों पढ़े हैं जो कि तर्कसंगत नहीं लगता है, क्योंकि बायोलॉजी और केमिस्ट्री दो भिन्न-भिन्न विषय हैं और बायोकेमिस्ट्री अपने आप में एक अलग विषय है। अब थोड़ी देर के लिए इस तर्क को मान भी लिया जाय तो फिर बायोकेमिस्ट्री लेकर ही पढ़े कुछ अभ्यर्थियों को पदोन्नति से बाहर क्यों किया गया है। शिक्षा विभाग बिलासपुर द्वारा जारी विषय निर्धारण सूची में ये स्पष्ट रूप से उल्लेखित है कि उन्हें ही जीव विज्ञान विषय में पदोन्नति के लिए पात्र माना जाएगा जिन्होंने रसायन विज्ञान, जीव विज्ञान,वनस्पति विज्ञान, भूगर्भ विज्ञान एवं सैन्य विज्ञान में से कोई दो विषय स्नातक स्तर पर लिया हो। इस दृष्टिकोण से भी गृह विज्ञान एवं फार्मेसी वाले अभ्यर्थी विज्ञान विषय में पदोन्नति के लिए अपात्र हो जा रहे हैं, परंतु फिर भी इन लोगों का नाम पदोन्नति सूची में होना अपने आप में ही कई सवालो को जन्म देता हैं। इन अपात्र लोगों को पदोन्नति देने से जिन्होंने वास्तव में जीव विज्ञान, रसायन विज्ञान, वनस्पति विज्ञान, भूगर्भ विज्ञान एवं सैन्य विज्ञान में स्नातक उत्तीर्ण किया है उनके साथ सरासर अन्याय है|

No comments