Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

- Advertisement - Ads " alt="" />" alt="" />

राजीव गांधी चौक में भारत रत्न , पूर्व प्रधान मंत्री स्व राजीव गांधी की 33 वीं मनाया गया

 बिलासपुर। ज़िला कांग्रेस कमेटी शहर ग्रामीण ने रविवार को राजीव गांधी चौक में भारत रत्न , पूर्व प्रधान मंत्री स्व राजीव गांधी की 33 वीं शहादत ...


 बिलासपुर। ज़िला कांग्रेस कमेटी शहर ग्रामीण ने रविवार को राजीव गांधी चौक में भारत रत्न , पूर्व प्रधान मंत्री स्व राजीव गांधी की 33 वीं शहादत दिवस को " आतंकवाद विरोध दिवस " के रुप में मनाया और कांग्रेसजनों द्वारा शपथ ली गई । इस अवसर पर शहर अध्यक्ष विजय पांडेय ने कहा कि स्व राजीव गांधी एक दूरदर्शी नेता थे। जिन्होंने 21 वीं सदी की भारत की परिकल्पना को साकार रूप दिया और भारत मे संचार क्रांति की नींव रखी। कम्प्यूटर युग मे युवाओं को ले गए। आज विश्व में भारत के युवाओं का आइटी क्षेत्र में वर्चस्व है। राजीव जी के सपनों का छत्तीसगढ़ भूपेश सरकार गढ़ रहा है। राजीव जी कहते थे कि ग्रामीण जनता को नगद राशि कैसे मिले। इसको आधार बनाकर भूपेश सरकार ने "गौधन न्याय योजना " लागू कर गोबर को बहुपयोगी बनाकर किसानों को समृद्ध बनाया जा रहा है।

No comments