Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

- Advertisement - Ads " alt="" />" alt="" />

खुद को एशिया का 'बिग ब्रदर' साबित करने की कोशिश में चीन

   सितीर्तो पैट्रानोविस। दुनिया की नजरों में खुद को एशिया का 'बिग ब्रदर' साबित करने की कोशिश में चीन अब एक और कदम उठाने जा रहा है। ए...

 

 सितीर्तो पैट्रानोविस। दुनिया की नजरों में खुद को एशिया का 'बिग ब्रदर' साबित करने की कोशिश में चीन अब एक और कदम उठाने जा रहा है। एक साल से ज्यादा वक्त से यूक्रेन-रूस के बीच चल रहे युद्ध की समाप्ति को लेकर चीन मध्यस्ता करना चाहता है। रूस-यूक्रेन के बीच युद्ध की समाप्ति हो इसके लिए चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की से बातचीत की थी। इस बातचीक को यूक्रेनी राष्ट्रपति ने सकारात्मक बताया। यूक्रेन में युद्ध के लिए राजनीतिक समाधान पर चर्चा करने के लिए चीन सोमवार से यूक्रेन, रूस और अन्य यूरोपीय देशों में एक विशेष दूत भेजेगा। इस बात की घोषणा चीन ने शुक्रवार की। चीन का ऐसा करना ऐसा करना दुनिया की नजरों में खुद को मध्यस्थ के रूप में पेश करना है। चीन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता वांग वेनबिन ने शुक्रवार को बीजिंग में नियमित मंत्रालय की प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, "15 मई से राजदूत ली हुई, यूरेशियन मामलों के लिए चीनी सरकार के विशेष प्रतिनिधि के रूप में यूक्रेन, पोलैंड, फ्रांस, जर्मनी और रूस का दौरा करेंगे। यूक्रेनी संकट के राजनीतिक समाधान पर सभी पक्षों के साथ बातचीत करेंगे।" रूस की स्थितियों से अवगत ली हुई रूस में चीन के राजदूत के रूप में 10 साल बिताए, 2019 से बीजिंग के यूरेशियन मामलों के विशेष दूत हैं। ली हुई की यात्रा चीनी विदेश मंत्री किन गैंग की इस सप्ताह यूरोप यात्रा के कुछ दिनों बाद होगी, जहां उन्होंने जर्मनी, फ्रांस और नॉर्वे के समकक्षों के साथ बैठकें की थीं। बता दें चीनी विदेश मंत्री किन की वार्ता के दौरान भी यूक्रेन की स्थिति शीर्ष एजेंडे में रही। राष्ट्रपति शी जिनपिंग द्वारा अप्रैल के अंत में यूक्रेनी राष्ट्रपति वलोडिमिर ज़ेलेंस्की से बात करने के दो सप्ताह बाद इस कदम को अमल में लाया। चीन के विदेश मंत्रालय ने शी जिनपिंग के हवाले से कहा कि संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता के लिए परस्पर सम्मान चीन-यूक्रेनी संबंधों का राजनीतिक आधार है। शी ने बीजिंग की बात को भी दोहराया कि यूक्रेन संघर्ष पर चीन की मुख्य स्थिति शांति और वार्ता को बढ़ावा देना है।

No comments