Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

- Advertisement - Ads " alt="" />" alt="" />

दीपक जोशी पिता की तस्वीर लेकर पीसीसी पहुंचे

  भोपाल। प्रदेश में विधानसभा चुनाव का समय नजदीक आने के साथ सियासी दलबदल का खेल भी जो पकड़ने लगा है। इसी क्रम में आज भोपाल में पूर्व मुख्‍यमं...

 

भोपाल। प्रदेश में विधानसभा चुनाव का समय नजदीक आने के साथ सियासी दलबदल का खेल भी जो पकड़ने लगा है। इसी क्रम में आज भोपाल में पूर्व मुख्‍यमंत्री कैलाश जोशी के पुत्र, भाजपा के वरिष्ठ नेता, पूर्व मंत्री दीपक जोशी ने कांग्रेस का दामन थाम लिया। वह दोपहर करीब साढ़े बारह बजे अपने पिता कैलाश जोशी की तस्‍वीर लेकर प्रदेश कांग्रेस के दफ्तर पहुंचे। यहां कांग्रेस के प्रदेशाध्‍यक्ष कमल नाथ ने उनका आत्‍मीय स्‍वागत किया। इस दौरान पीसीसी परिसर में कैलाश जोशी अमर रहे नारे भी गूंजे। पीसीसी अध्यक्ष कमल नाथ ने सूत की माला पूर्व मुख्यमंत्री स्‍वर्गीय कैलाश जोशी की तस्वीर को पहनाई!

No comments