Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

- Advertisement - Ads " alt="" />" alt="" />

यह आठ ट्रेन बड़नेरा स्टेशन में बदले समय पर पहुंचेगी

   बिलासपुर। रेल यात्रियों की सुविधा को ध्यान मे रखते हुए मध्य रेलवे द्वारा निम्न आठ ट्रेनों का बड़नेरा स्टेशन के समय सारिणी में आंशिक परिवर्...

 

 बिलासपुर। रेल यात्रियों की सुविधा को ध्यान मे रखते हुए मध्य रेलवे द्वारा निम्न आठ ट्रेनों का बड़नेरा स्टेशन के समय सारिणी में आंशिक परिवर्तन किया जा रहा है। इससे यात्रियों को राहत मिलेगी। रेलवे के अनुसार 26 मई को पुणे से चलने वाली 12850 पुणे-बिलासपुर एक्सप्रेस, बड़नेरा स्टेशन में 6:05 बजे आएगी तथा 6:10 बजे रवाना होगी | वर्तमान में इस गाड़ी का बड़नेरा स्टेशन आगमन 6:15 बजे तथा प्रस्थान 6:20 बजे है। इसी तरह 26 मई से ही एलटीटी से चलने वाली 12101 एलटीटी - शालीमार एक्सप्रेस बड़नेरा स्टेशन 6:22 बजे पहुंचकर 6:25 बजे रवाना होगी। अभी तक यह गाड़ी बड़नेरा स्टेशन में 6:32 बजे पहुंचकर 6:35 बजे छूटती थी। इसके अलावा 31 मई से पोरबंदर से चलने वाली 12905 पोरबंदर - शालीमार एक्सप्रेस बड़नेरा स्टेशन 6:22 बजे आएगी तथा 6:25 बजे रवाना होगी | वर्तमान में इस गाड़ी का बड़नेरा स्टेशन आगमन 6:32 बजे तथा प्रस्थान 6:35 बजे था। 28 मई से ओखा से चलने वाली 22905 ओखा-शालीमार एक्सप्रेस बड़नेरा स्टेशन 6:22 बजे पहुंचकर 6: 25 बजे रवाना होगी। पहले इस गाड़ी का बड़नेरा स्टेशन में आगमन 6:32 बजे तथा प्रस्थान 6:35 बजे था। 26 मई से पुणे से चलने वाली 12129 पुणे - हावड़ा एक्सप्रेस बड़नेरा स्टेशन 6:35 बजे आकर 6:38 बजे रवाना होगी | वर्तमान में इस गाड़ी का बड़नेरा स्टेशन आगमन 6:52 बजे तथा प्रस्थान 6:55 बजे था। इसी तरह 28 मई से एलटीटी से चलने वाली 12145 एलटीटी-पुरी एक्सप्रेस बड़नेरा स्टेशन 6:47 बजे आएगी तथा 6:50 बजे रवाना होगी।वर्तमान में इस गाड़ी का बड़नेरा स्टेशन आगमन 7:02 बजे तथा प्रस्थान 7:05 बजे है। 26 मई से पोरबंदर से चलने वाली 12949 पोरबंदर - सांतरागाछी एक्सप्रेस बड़नेरा स्टेशन 6:47 बजे आकर 6: 50 बजे रवाना होगी। वर्तमान में इस गाड़ी का बड़नेरा स्टेशन आगमन 7:02 बजे तथा प्रस्थान 7:05 बजे है। रेलवे का मानना है यह समय यात्रियों की यात्रा सुविधाजनक बनाने के लिए बदला गया है।31 मई से एलटीटी से चलने वाली 12151 एलटीटी - शालीमार एक्सप्रेस के समय मे भी बदलाव हो रहा है। इसके तहत यह ट्रेन बड़नेरा स्टेशन 6:47 बजे पहुंचकर 6:50 बजे रवाना होगी। वर्तमान में इस गाड़ी का बड़नेरा स्टेशन आगमन 7:02 बजे तथा प्रस्थान का समय 7:05 बजे निर्धारित था।

No comments