Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

- Advertisement - Ads " alt="" />" alt="" />

जो अब तक कोई नहीं कर पाया वो मुंबई इंडियंस ने बदल दिया इतिहास

   मुंबई । आईपीएल का टूर्नामेंट जैसे-जैसे आगे बढ़ रहा है। इसके मुकाबले काफी रोमांचक हो रहे हैं। हर मुकाबले में नए रिकॉर्ड बन रहे हैं। मुंबई ...

 

 मुंबई । आईपीएल का टूर्नामेंट जैसे-जैसे आगे बढ़ रहा है। इसके मुकाबले काफी रोमांचक हो रहे हैं। हर मुकाबले में नए रिकॉर्ड बन रहे हैं। मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच मंगलवार को खेला गया मैच ऐतिहासिक रहा। मुंबई ने वो कर दिखाया तो अभी तक कोई टीम नहीं कर पाई है। मुंबई इंडियंस ने दो बड़े रिकॉर्ड बनाए। मुंबई ने आरसीबी के 200 रन के टारगेट का सफलतापूर्वक पीछा किया। इस जीत के साथ मुंबई इंडियंस ने अंक तालिका में तीसरा स्थान हासिल कर लिया है। MI एक सीजन में 200 या उससे ज्यादा रन चेज करने वाली पहली टीम बनी। अभी तक यह रिकॉर्ड पंजाब किंग्स और चेन्नई सुपर किंग्स के पास था। इन दोनों टीमों ने क्रमशः 2014 और 2018 में 200 या उससे अधिक रन का लक्ष्य हासिल किया था। अब मुंबई इंडियंस ने तीन बार 200 रनों का पीछा करते हुए यह रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। मुंबई इंडियंस आईपीएल में सबसे कम ओवर में 200 या इससे ज्यादा रन बनाने वाली इकलौती टीम बन गई है। मुंबई ने आरसीबी के खिलाफ 16.3 ओवर में 200 रन बनाए। इससे पहले दिल्ली कैपिटल्स ने 2017 में गुजरात लायंस के खिलाफ 15 गेंद शेष रहते 208 रन बनाए थे। हालांकि रोहित शर्मा के नेतृत्व में मुंबई ने 21 गेंद शेष रहते 200 रन चेज किए हैं। मैच की बात करें तो पहले बल्लेबाजी करते हुए रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने 199/6 का स्कोर बनाया। कप्तान प्लेसिस 65 रन और मैक्सवेल 68 रन बनाए। प्लेसिस ने आरसीबी की ओर से खेलते हुए हजार टी20 रन पूरे किए। मुंबई इंडियंस के लिए सूर्यकुमार यादव ने इस जीत को आसान बना दिया। उन्होंने 35 गेंदों में 83 रन बनाए। यादव ने आरसीबी के तेज गेंदबाजों की जमकर धुनाई की। सूर्या 83 और वाढेरा 52* रन ने तीसरे विकेट के लिए 140 रन जोड़े। यह इस विकेट के लिए टीम की ओर से सबसे बड़ी साझेदारी है।

No comments