Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

- Advertisement - Ads " alt="" />" alt="" />

निकाय चुनाव हार का ठीकरा अखिलेश यादव ने अफसरों पर फोड़ा, दी चेतावनी

   लखनऊ । यूपी निकाय चुनाव में भाजपा की एकतरफा जीत और सपा की हार को लेकर अखिलेश यादव ने अब अधिकारियों को निशाने पर लिया है। सपा प्रमुख अखिले...

 

 लखनऊ । यूपी निकाय चुनाव में भाजपा की एकतरफा जीत और सपा की हार को लेकर अखिलेश यादव ने अब अधिकारियों को निशाने पर लिया है। सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने सपा की हार का ठीकरा ही यूपी के अधिकारियों पर फोड़ दिया है। अखिलेश का आरोप है कि सीडीओ स्तर के अधिकारियों ने चुनाव नतीजे बदले हैं। अखिलेश ने कहा कि चुनाव नतीजे बदलने से जनाक्रोश है। इसका तत्काल संज्ञान लेना चाहिए। ऐसे अधिकारियों का केवल निलंबन नहीं बल्कि इन्हें नौकरी से निकाला जाए। अखिलेश ने यह भी चेतावनी दी कि ऐसे भ्रष्ट अधिकारियों की लिस्ट नाम और फोटो के साथ जारी की जाएगी। यूपी निकाय चुनाव में नगर निगम के मेयर की सभी सीटों पर सपा हार गई है। बीजेपी की एकतरफा जीत हुई है। उसे 17 में से 17 सीटें मिली हैं। सपा की उम्मीदें नगर पालिका और नगर पंचायत अध्यक्ष की सीटों को लेकर थी लेकिन यहां भी भाजपा से सपा पिछड़ गई है। इसी को लेकर सपा प्रमख अखिलेश यादव लगातार धांधली का आरोप लगा रहे हैं। यहां तक कि अपने इलाके मैनपुरी नगर पालिका अध्यक्ष की सीट भी सपा हार गई है। इसी के बाद से सपा प्रमुख के तेवल तल्ख हैं। सोमवार को उन्होंने ट्वीट कर कहा कि मैनपुरी-बेवर ही नहीं पूरे यूपी में CDO व अन्य अधिकारियों द्वारा चुनाव नतीजे बदले जाने की ख़बर से जनाक्रोश है। इसका तुरंत संज्ञान लिया जाए व ऐसे करप्ट ऑफ़िसरों का केवल निलंबन न हो बल्कि इन्हें फ़ास्टट्रैक जांच कर नौकरी से बाहर किया जाए। सपा इन भ्रष्टों की नाम-फ़ोटो लिस्ट देगी। इससे पहले अखिलेश ने गोरखपुर मेयर की सीट को लेकर भाजपा और अधिकारियों पर निशाना साधा था। हालांकि अखिलेश केवल अधिकारियों को दोष ही नहीं दे रहे हैं बल्कि कुछ अधिकारियों की तारीफ भी कर रहे हैं। सोमवार की सुबह उन्होंने सहारनपुर की एसडीएम रम्या आर की तारीफ भी की। हालांकि इस तारीफ के पीछे भी निशाना भाजपा पर ही था। सहारनपुर की छुटमलपुर नगर पंचायत अध्यक्ष सीट भाजपा 22 वोटों से हार गई है। यहां सपा प्रत्याशी जीती हैं। इस इलाके की एसडीएम रम्या आर को वहां से हटाकर डीएम ऑफिस में अटैच कर दिया गया है। इसी को लेकर अखिलेश ने ट्वीट कर कहा कि भाजपा सरकार ईमानदार अधिकारियों को निष्क्रिय पदों पर भेजकर अपनी बेईमानी का सबूत दे रही है। सहारनपुर में 22 मतों से सपा के नगर पंचायत अध्यक्ष की जीत को दबाव के बाद भी एक सत्यनिष्ठ अधिकारी द्वारा न बदले जाने पर, उसे ही इस सरकार ने बदल दिया। सपा ईमानदारों अधिकारियों के साथ है।

No comments