Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

- Advertisement - Ads " alt="" />" alt="" />

मुख्तार-अतीक के बाद डॉन अबु सलेम के परिवार पर योगी सरकार का शिकंजा

 आजमगढ़। यूपी में माफिया और उनके परिवारों पर लगातार शिकंजा कसा जार हा है। मुख्तार अंसारी और अतीक अहमद के परिवार के लोग भागे-भागे फिर रहे हैं...

 आजमगढ़। यूपी में माफिया और उनके परिवारों पर लगातार शिकंजा कसा जार हा है। मुख्तार अंसारी और अतीक अहमद के परिवार के लोग भागे-भागे फिर रहे हैं। कुछ जेल में हैं तो कुछ फरार हैं। इस बीच आजमगढ़ के रहने वाले डॉन अबू सलेम के परिवार पर अब नकेल कसी जा रही है। अबू सलेम के भतीजे मोहम्मद आरिफ को मुंबई से पकड़ा गया है। उसे आजमगढ़ लाया जा रहा है। आरिफ पर रंगदारी मांगने और जमीन पर कब्जा करने का आरोप आजमगढ़ की ही रहने वाली शबाना परवीन ने लगाया है। बताया जाता है कि आजमगढ़ कोतवाली में अबु सलेम के भतीजे आरिफ समेत तीन लोगों के खिलाफ रंगदारी मांगने, फ़र्ज़ी डॉक्यूमेंट इस्तेमाल कर जमीन कब्जा करने का आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज कराई गई है। इसमें आरिफ के अलावा सलमान और उसकी पत्नी हेमा को आरोपी बनाया गया है। पुलिस तीनों के खिलाफ धारा 386, 419, 420, 467, 468 IPC में मुकदमा दर्ज कर तलाश कर रही थी। मामले की जांच का जिम्मा एसओजी को दे दिया गया। इसी बीच पता चला कि अबु सलेम का भतीजा आरिफ मुंबई में है। उसकी सटीक लोकेशन लेने के बाद आजमगढ़ से एसओजी की टीम वहां पहुंची और आरिफ को गिरफ्तार कर लिया। उसे आजमगढ़ लाया जा रहा है। आरिफ अबु सलेम के बड़े भाई अब्दुल हाकिम का बेटा है।  माना जा रहा है कि आरिफ के यहां लाने के बाद उसके खिलाफ अन्य मामले भी खुल सकते हैं। अबु सलेम को लंबे समय बाद इंटरपोल की मदद से पुर्तगाल से भारत लाया गया था। एक समय फिल्म इंडस्ट्री में अबु सलेम का सिक्का चलता था। बड़े पैमाने पर फिल्म निर्माता और कई स्टार अबु सलेम के गुर्गों को हफ्ता पहुंचाते थे।

No comments