Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

- Advertisement - Ads " alt="" />" alt="" />

दुल्हन के आठ लाख के जेवर चोरी, दूल्हे का दोस्त सीसीटीवी में कैद

  आगरा । आगरा के कालिंदी विहार स्थित त्रिदेव फार्म (हाउस मैरिज होम) में मंगलवार की सुबह फेरों से पहले दुल्हन के जेवरात का बैग चोरी हो गया। म...


  आगरा । आगरा के कालिंदी विहार स्थित त्रिदेव फार्म (हाउस मैरिज होम) में मंगलवार की सुबह फेरों से पहले दुल्हन के जेवरात का बैग चोरी हो गया। मैरिज होम में हल्ला मचा। सीसीटीवी खंगाले गए। दूल्हे का दोस्त सीसीटीवी में बैग ले जाते कैद हुआ है। पुलिस को घटना की जानकारी दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने वीडियो के आधार पर शिकायत दर्ज करवाई और कार्रवाई शुरू कर दी। जानकारी के मुताबिक पुलिस दूल्हे के दोस्त को ढूंढने में लगी और उसके फोन की डिटेल निकाली गई। इसी की मदद से पुलिस को उसकी लास्ट लोकेशन नोएडा की मिली। पुलिस उसकी तलाश में रवाना हो गई है। पुलिस अन्य लोगों से भी पूछताछ कर रही है। घटना सुबह करीब साढ़े चार बजे की है। बालाजी नगर निवासी विशाल शर्मा की बारात आई थी। कालिंदी विहार निवासी शिवानी पुत्री रामजीलाल से शादी थी। सुबह फेरों की तैयारी थी। दूल्हा पक्ष दुल्हन पर चढ़ाने के लिए आठ लाख से अधिक के जेवरात लेकर आया था। जेवरात बैग में थे। बैग बक्से में रखा था। ताला लगा था। बक्सा कमरे में रखा था। सुबह जब जेवरात की जरूरत पड़ी तो दूल्हे के पिता कमरे में पहुंचे। बक्से का कुंडा टूटा हुआ था। यह देख उनके होश उड़ गए। बक्सा खोला तो अंदर बैग नहीं मिला। हल्ला मच गया। इसी के बाद मैरिज हॉल संचालकों की मदद से वहां लगे सीसीटीवी खंगाले गए। सीसीटीवी में बारात में आया महावीर नगर निवासी अभिषेक यादव कैमरे में कैद मिला। अभिषेक दूल्हे का दोस्त बताया गया है। आरोपित को लोग ईलू के नाम से भी जानते हैं। कैमरे में वह बैग लेकर कमरे से बाहर आता दिखा। बैग लेकर वह बाथरूम की तरफ गया था। खाली बैग कमरे में ही पड़ा मिला। सूचना पर 112 नंबर की पुलिस मौके पर पहुंची। जानकारी के बाद ईलू की लोकेशन निकाली गई। वह नोएडा की मिली।

No comments